Advertisement

Salman Khan की Tiger 3 का है Avengers Endgame से खास कनेक्शन, जानकर हिल जाएगा दिमाग

Salman Khan और Katrina Kaif की फिल्म Tiger 3 इस साल रिलीज होने वाली है. उससे पहले फिल्म का Avenger Endgame से खास कनेक्शन सामने आया है. अगर आप सलमान के जबरा फैन हैं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें.

Salman Khan की Tiger 3 का है Avengers Endgame से खास कनेक्शन, जानकर हिल जाएगा दिमाग

Salman Khan Tiger 3 Avengers Endgame Connection

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का इंतजार कर रहे हैं. एक्टर को भले ही इस साल पठान (Pathaan) में जबरदस्त कैमियो रोल और किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फिल्म में देखा गया हो पर उनके कई चाहने वाले ऐसे हैं जो टाइगर 3 को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म का कनेक्शन हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म एवेंजर्स एंडगेम (Avenger Endgame) से है. जानिए क्या है मामला.

दरअसल मामला ये है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ-स्टारर टाइगर 3 के मेकर्स ने हॉलीवुड के टॉप एक्शन को-ओर्डिनेटर क्रिस बार्न्स को शामिल किया है. क्रिस ने मार्वल की ऐतिहासिक हिट फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम पर काम किया था. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस फिल्म में क्या कमाल दिखा पाते हैं. 

इसके अलावा क्रिस ने द बॉर्न अल्टीमेटम, आई एम लीजेंड, जोकर, डॉक्टर स्ट्रेंज, स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम, एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर जैसी बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3: Eid के बाद अब दिवाली पर धमाका करेंगे Salman Khan, Tiger 3 को लेकर दे दिया बड़ा हिंट

बात करें टाइगर 3 की तो ये फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आएंगे.  ये फिल्म रॉ ऐजेंट टाइगर और आईएसआई एजेंट जोया के इर्द गिर्द घूमती है. वहीं फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 से Shah Rukh और Salman के एक्शन अवतार की पहली झलक ने मचाया तहलका? ये वीडियो देख क्रेजी हुए फैंस

हो सकता है Shah Rukh Khan का कैमियो

खबरों की मानें तो शाहरुख खान टाइगर 3 में कैमियो रोल निभा सकते हैं. वो इसके लिए शूटिंग भी कर चुके हैं. इस शूट की डिटेल्स पूरी तरह से गुप्त रखी गई. पठान के बाद दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement