Advertisement

Salman Khan अगले साल फिर Eid पर करेंगे धमाका, 25 साल बाद Karan Johar के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan इस साल Eid के मौके पर रिलीज हुई है. इसी बीच खबर आ रही है कि एक्टर ने अगले साल की ईद पर एक और फिल्म लाने की तैयारी शुरू कर दी. इस फिल्म के लिए उन्होंने Karan Johar के साथ हाथ मिलाया है. जानें क्या है पूरा मामला.

Salman Khan अगले साल फिर Eid पर करेंगे धमाका, 25 साल बाद Karan Johar के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

Salman Khan Karan Johar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इस साल ईद (Eid 2023) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं. फिलहाल खबर आ रही है कि ईद 2024 (Eid 2024) के लिए भी सलमान ने कमर कस ली है. इस बार वो किसी और के साथ नहीं बल्कि करण जौहर (Karan Johar) की मेगा बजट वाली फिल्म से धमाल मचाने वाले हैं.  

खबरों की मानें तो सलमान, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ बड़े बजट की फिल्म पर काम करने वाले हैं. रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि ये प्रोजेक्ट ईद 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि '2024 में कुछ बड़ी फिल्मों ने गणतंत्र दिवस और दिवाली स्लॉट पर कब्जा कर लिया है. हालांकि कोई भी ईद पर फिल्म रिलीज करने की हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि सलमान खान इस त्योहार पर फिल्म रिलीज करते हैं. फिलहाल, वो स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं और एक बार जब यह फाइनल हो जाएगी, तो वो जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे.'

वहीं बॉलीवुड हंगामा की ही खबर के मुताबिक सलमान खान जिन फिल्मों पर विचार कर रहे हैं उनमें से एक धर्मा प्रोडक्शन के बैनर की है. सोर्स का कहना है, 'करण जौहर सलमान खान के साथ एक बड़े बजट की फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं. यह अभी शुरुआती चरण में है. स्क्रिप्ट, डायरेक्टर सहित कई जानकारियां अभी रिवील नहीं की गई हैं.'

ये भी पढ़ें: KKBKKJ: दुनियाभर में धमाल मचाने को तैयार है Salman Khan की फिल्म, ट्रोलिंग के बाद भी इन वजहों से हो सकती है सुपरहिट

25 साल बाद साथ करेंगे काम

आपको बता दें कि 25 साल बाद किसी फिल्म के लिए सलमान और करण साथ आने वाले हैं. इससे पहले 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होते है में दोनों ने काम किया था. इस फिल्म में सलमान खान का रोल छोटा था पर काफी अहम रोल था. खास बात ये है कि कुछ कुछ होता है करण जौहर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी.

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik: मरने से पहले सतीश कौशिक ने Salman Khan से किया था ये वादा, एक्टर ने अब किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement