Advertisement

'आपकी पत्नी है, मेरी नहीं है', Salman Khan ने दुबई में जाकर क्यों कही ऐसी बात? देखें वीडियो

Salman Khan अपनी फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को लेकर चर्चाओं के बीच दुबई गए हैं. इस दौरान एक इवेंट पर उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि फैंस दंग रह गए.

'आपकी पत्नी है, मेरी नहीं है', Salman Khan ने दुबई में जाकर क्यों कही ऐसी बात? देखें वीडियो

Salman Khan To Take A Break From Films: फिल्मों से ब्रेक लेंगे सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले- जुले रिव्यूज मिले हैं. वहीं, फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हाल ही में सलमान दुबई पहुंचे हैं. यहां पर एक ईवेंट में जाकर उन्होंने अपने फैंस के साथ बातचीत की है. इस बीतचीत का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान किसी शख्स से उसकी पत्नी के बारे में सवाल करते दिख रहे हैं.

दुबई में सलमान खान ने एक ईवेंट में हिस्सा लिया, जहां पर उनके सैंकड़ों फैंस इकट्ठा हुए थे. इस ईवेंट में सलमान खान स्टेज पर माइक लिए हुए बड़े आराम से फैंस के साथ बातचीत करते दिखाई दिए. इस दौरान सलमान को लेकर क्रेज देखने लायक था. फैंस 'आई लव यू' चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे. हाल ही में विरल भयानी ने इस ईवेंट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि फैंस का आई लव यू सुनकर सलमान हैरान रह गए और कहते दिखे कि 'जब लड़के इतनी शिद्दत से आई लव यू बोलते हैं तो घबराहट हो जाती है'.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की इस हरकत पर शर्म से लाल हुए सलमान खान, फैंस बोले 'अब पता चला क्यों नहीं की शादी' 

इसके बाद सलमान फैंस से पूछते हैं कि 'फिल्म देखने कौन जाएगा'. इसके बाद वो एक फैन से मुखातिब होते हुए बोल पड़ते हैं कि 'आपकी पत्नी हैं ना? मेरी नहीं है'. सलमान का ये स्टेटमेंट सुनते ही भीड़ में मौजूद लोग जोर से हूटिंग करने लगते हैं. सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान का लुक भी फैंस को इंप्रेस कर रहा है, उन्होंने मरून शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है और हमेशा की तरह इस बार भी उनकी कलाई पर ब्रेसलेट नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने Aamir Khan को 'दोस्ती के तोहफे' में दी अपनी सबसे कीमती चीज? फैंस बोले 'दोस्त हो तो ऐसा'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement