Advertisement

Salman Khan को फैन की इस हरकत पर आया गुस्सा, बॉडीगार्ड Shera ने भी मारा धक्का, Video देख लोग बोले 'घमंडी'

Salman Khan का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर और उनके बॉडीगार्ड की एक हरकत को लेकर लोग काफी नाराज हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर एक फैन का हाथ तब झटक देते हैं जब वो उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है. वहीं शेरा ने भी उस फैन को धक्का दे दिया है.

Salman Khan को फैन की इस हरकत पर आया गुस्सा, बॉडीगार्ड Shera ने भी मारा धक्का, Video देख लोग बोले 'घमंडी'

Salman Khan सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने शानदार ओपनिंग की पर धीरे धीरे इसकी कमाई कम होती जा रही है. फिलहाल फिल्म ने करीब 90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं एक्टर बीते दिनों दुबई पहुंचे थे जहां से उनके कई वीडियो सामने आए. हाल ही में सलमान मुंबई वापस भी आ गए हैं. इसी बीच एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला. 

सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर काफी सारे बॉडीगार्ड के साथ स्पॉट किया गया. एक्टर को देख वहां मौजूद फैंस क्रेजी हो गए और उनकी झलक देखने के लिए उनके पास जाने लगे. एक्टर को देख पागल हुई भीड़ ने उन्हें घिर लिया. इसी बीच एक फैन ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की जिसपर एक्टर को गुस्सा आ जाता है और वो उनके हाथ झटक देते हैं. वहीं सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने भी उस शख्स को धक्का मार दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन की ये हरकत भाईजान को एकदम रास नहीं आई. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने फैन के साथ कर दी ऐसी हरकत, हो गए ट्रोल, लोग बोले- इतना ego लेकर कहां जाओगे

इस वीडियो के सामने आते ही कई लोगों ने एक्टर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी. वहीं कुछ फैंस ने एक्टर का सपोर्ट भी किया. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'मैं उनका फैन था लेकिन अब उनका घमंडी चेहरा पसंद नहीं है.' एक और ने लिखा 'ऐसे घटिया लोगों की फोटो लेते ही क्यों हो जो आप लोगो की इज्जत ना कर सके जो इंसान अपने फैन्स को ऐसे नफरत से देख सकता है उसकी सोच क्या होगी यह इसके उंगली के इशारे से पता चलता है'. वहीं एक फैन ने लिखा 'मेरे भाई का जलवा है.' अन्य ने लिखा 'कुछ भी कहो सेलिब्रिटी स्वैग हो तो सलमान खान जैसा.'

ये भी पढ़ें: Salman Khan के फैन ने तोड़ी दीवानगी की हदें, 1100 किमी साइकिल चलाकर पहुंचा मुंबई, एक्टर ने यूं किया स्वागत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement