Advertisement

पपराजी पर भड़के Salman Khan, कैमरे में कैद हुआ मंजर, टाइगर का गुस्सा देख फैंस को हुई चिंता

Salman Khan का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर पपराजी पर भड़कते हुए नजर आए. Tiger 3 एक्टर का ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
पपराजी पर भड़के Salman Khan, कैमरे में कैद हुआ मंजर, टाइगर का गुस्सा देख फैंस को हुई चिंता

Salman Khan angry

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपनी दरियादिली के कारण तो कभी अपनी गुस्से को लेकर एक्टर लाइमलाइट बटोरते हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पपराजी (Salman Khan paparazzi) पर भड़कते हुए नजर आए. यही नहीं एक्टर को उन्हें आंखें दिखाते हुए भी देखा गया. ये क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Salman Khan viral video) हो रहा है और लोग जमकर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि उनके फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं. 

हाल ही में सलमाना खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. पार्टी के बाद सलमान को बाहर निकलते देखा गया था. इसी दौरान तस्वीरें लेने के लिए उनकी कार को घेरने वाले पापराजी पर एक्टर ने अपना आपा खो दिया. उन्होंने फोटोग्राफरों को पीछे हटने के लिए कहा जिसका वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 नहीं चलने से परेशान हैं Salman Khan? अब शादीशुदा लोगों से कर डाली ये अपील

इस वीडियो पर लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने एक्टर को घमंडी बता दिया है. वहीं फैंस उनके सपोर्ट में उतरे हैं. एक यूजर ने पपराजी की क्लास लगाते हुए लिखा 'सलमान का मतलब अहंकार या घमंड नहीं था. उन्हें बस भारतीय प्रेस के माहौल से घुटन हो रही थी, जिसने उनकी मां सलमा खान को परेशान किया था. आपके मन में बुजुर्गों के लिए कोई सम्मान नहीं था. आप अपमानजनक हैं और गोपनीयता नाम की चीज के बारे में नहीं जानते हैं.'

ये भी पढ़ें: Salman Khan के जीजा आयुष शर्मा की कार का हुआ एक्सिडेंट, नशे में धुत शख्स ने मारी टक्कर

19 दिसंबर को सोहेल खान के बर्थडे के मौके पर सलमान के अलावा पूरा खान खानदान नजर आया. सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलिजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्त पार्टी में शामिल हुए थे. बता दें कि दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई थी. फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement