Advertisement

Salman Khan की सिक्योरिटी हुई फुल टाइट, घर हो या मूवी सेट, चप्पे चप्पे पर पुलिस की है पैनी नजर

Salman Khan के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की हाई सिक्योरिटी लगा दी गई है. ये सब 12 अक्टूबर को Baba Siddique की हत्या के बाद हुआ है.

Latest News
Salman Khan की सिक्योरिटी हुई फुल टाइट, घर हो या मूवी सेट, चप्पे चप्पे पर पुलिस की है पैनी नजर
Add DNA as a Preferred Source

पिछले दिनों एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस कांड ने सबको हैरान कर दिया था. इस हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं इसी बीच इस हत्या की पूरी जिम्मेदार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी जिसने सलमान को धमकी दी थी. अब खबरें हैं कि सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में और भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यहां तक लोगों को उनके घर के बाहर रुककर सेल्फी लेने से मना किया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कड़ी सुरक्षा की जा रही है. साथ ही आस-पास खड़े लोगों को इलाके के पास रुककर सेल्फी लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति नहीं है. साथ ही उनके घर के पास शूटिंग करने की अनुमति भी नहीं है. इस बीच, सड़क की ओर लगे एक सीसीटीवी कैमरे से इमारत के बाहर की हरकतों को रिकॉर्ड किया जा रहा है.

बता दें कि सलमान खान को अब Y+ सुरक्षा दी गई है.पिछले हफ्ते बाबा सिद्दीकी की हत्या के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है. वहीं इंडिया टुडे की खबर में बताया गया कि अब सुपरस्टार की कार के साथ-साथ एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी रहता है. सभी हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित एक कांस्टेबल भी खान की सुरक्षा करता है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के बाद इस स्टैंड-अप कॉमेडियन को Lawrence Bishnoi से मिली धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान ने सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं. यहां तक कि बॉलीवुड दोस्तों और सहकर्मियों से अनुरोध किया है कि वो कुछ दिनों तक एक्टर से न मिलें.

ये भी पढ़ें: 'Salman Khan हम ये जंग नहीं चाहते...', Lawrence Bishnoi गैंग ने ली Baba Siddique के कत्ल की जिम्मेदारी

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की मौत में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हत्या के बाद बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है. सलमान अपने दोस्त के यूं चले जाने से सबसे ज्यादा आहत हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement