Advertisement

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan का नया लुक देखकर चौंके फैंस, बोले 'जवान लग रहे हो'

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का शूट पूरा हो चुका है. वहीं, सलमान ने इस फिल्म से अपना नया लुक शेयर किया है.

Latest News
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan का नया लुक देखकर चौंके फैंस, बोले 'जवान लग रहे हो'

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है और इस फोटो में सलमान का पहला लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में सलमान खान कुछ बदले- बदले दिखाई दे रहे हैं. उनका नया लुक देखकर सभी हैरान है. इस फोटो में क्लीन शेव वाले लुक में सलमान खान ने कानों में बालियां पहनी हुई हैं. व्हाइट शर्ट और ब्लैक रंग की टाई पहने सलमान खान इस फोटो में अपना ब्रेसलेट भी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही 'दबंग खान' की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Kartik Aryan के निशाने पर अक्षय कुमार के बाद अब Salman Khan? बना डाला हिट गाने का रिमिक्स, देखें वीडियो

इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'किसी का भाई किसी की जान का शूट पूरा हो गया'. इस कैप्शन से जाहिर है कि सलमान का ये लुक उनकी आने वाली इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है. इससे पहले उनका लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला लुक सामने आया था, जिसमें सलमान को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. सलमान का लेटेस्ट लुक देखकर कई फैंस ने इस पर कमेंट करते हुए कहा है कि वो काफी जवान लग रहे हैं. बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- अपनी 'गर्लफ्रेंड' के लिए सलमान खान ने निकाला टाइम, भाई की शादी के लिए टशन में पहुंचे, देखें फोटोज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement