Advertisement

Salman Khan को मिल गया नया प्यार, 24 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं भाईजान!

Salman Khan Dating Pooja Hegde: खबरों के मुताबिक, सलमान खान को उनका प्यार मिल गया है. एक्टर ने पूजा हेगड़े को अगली 2 फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया है

Salman Khan को मिल गया नया प्यार, 24 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं भाईजान!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं. एक्ट्रर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं. अब इस बार दबंग खान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है. 

सलमान खान को मिल गया नया प्यार?
यह बात तो हर कोई जानता है कि अपने आज तक के करियर में सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया. इनमें से कुछ के साथ उनका रिश्ता काफी गंदे मोड़ पर आकर खत्म भी हुआ. अब खबरें हैं कि सलमान खान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है. जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाईजान पूजा हेगड़े को (Pooja Hegde) को डेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma ने जिस एक्ट्रेस के पैर को किया किस, उसकी हॉट फोटोज ढाती हैं कहर 

मामले की जानकारी देते हुए फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइड स्कूप देने वाले उमैर संधू ने एक ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में उमैर ने लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज: बीटाउन में नया कपल आया है!! मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है. सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अगली 2 फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है. दोनों इन दिनों साथ में काफी समय भी बिता रहे हैं. इस बात की पुष्टि सलमान खान के किसी बेहद करीबी ने की है.'

 

 

पर्दे पर जल्द नजर आएगी जोड़ी
बता दें कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. एक्टर के फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही काफी एक्साइटिड थे. वहीं, अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की ये एक्साइटमेंट तो मानो सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

हर कोई सलमान खान और पूजा हेगड़े को एक साथ देखने का बेसबरी से इंतजार कर रहा है. हालांकि, दोनों की तरफ से अपने इस रिश्ते को लेकर अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Saas-Bahu का हाई-वोल्टेज ड्रामा, इंटरनेट पर एक्ट्रेस ने बेटे-बहू से तोड़ा रिश्ता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement