Advertisement

Salman Khan की भाईजान में Honey Singh की एंट्री, इस कंपोजर के साथ मिलकर फिल्म को देंगे सुपरहिट गाने

Salman Khan की फिल्म भाईजान काफी लाइमलाइट में रहती है. आए दिन फिल्म को लेकर कोई ना कोई नई अपडेट आती रहती है. ऐसे में भाईजान से जुड़े ताजा अपडेट से फैंस काफी खुश हैं.

Salman Khan की भाईजान में Honey Singh की एंट्री, इस कंपोजर के साथ मिलकर फिल्म को देंगे सुपरहिट गाने

Salman Khan सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म की फिल्म भाईजान (Bhaijaan earlier called Kabhi Eid Kabhi Diwali) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार फिल्म के म्यूजिक को हिट कराने के लिए सलमान खान ने रैपर हनी सिंह (Rapper Honey Singh) को चुना है. यही नहीं हनी सिंह के साथ पुष्पा फिल्म के एक हिट गाने की सिंगर को भी फिल्म में गाने का ऑफर दिया गया है. इस खबर से सलमान खान और हनी सिंह के फैंस काफी खुश हैं. दोनों को फैंस काफी समय से कोलैब करते हुए देखना चाह रहे थे.

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म भाईजान को लेकर ये खबर आ रही है कि इसमें अब हनी सिंह गाना गाने वाले हैं. उनके साथ साउथ के हिट कंपोजर देवी श्री प्रसाद भी नजर आएंगे. दोनों मिलकर फिल्म का म्यूजिक कंपोज करेंगे जो देखने लायक होगा. ये पहली बार होगा जब देवी श्री प्रसाद और हनी सिंह एक साथ काम करेंगे. इस खबर से साफ पता चलता है कि सलमान खान फिल्म को सुपहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali को मिलेगा अपना पुराना नाम, ये होगा टाइटल

भाईजान के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'ये एक डांस नंबर है जिसमें यो यो हनी सिंह और डीएसपी साथ काम करेंगे. निर्माताओं ने पहले ही गाने को रिकॉर्ड कर लिया है और जिन्होंने इसे सुना है उनका कहना है कि ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आएगा. गाने में यो यो हनी सिंह के रैप के साथ पेपी बीट्स का मर्जर होगा.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

बता दें कि आईफा 2022 में सलमान खान और हनी सिंह के बीच कमाल का याराना देखने को मिला था. हनी सिंह, सलमान खान के बड़े फैन रहे हैं और अक्सर उनकी तारीफें करते रहे हैं. सलमान खान की बात करें तो वो आने वाले दिनों में फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली में लीड नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करते दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें: Luxury Lifestyle : 9 करोड़ की है सलमान खान की सबसे महंगी गाड़ी, चार अन्य कारें हैं करोड़ पार की

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement