Advertisement

Salman Khan फिर बनेंगे 'चाचाजान', भाई अरबाज की दूसरी वाइफ हैं प्रेग्नेंट? ये वीडियो देख कयास लगाने लगे लोग

Salman Khan के भाई Arbaaz Khan की दूसरी वाइफ Sshura Khan अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर खबरों में आ गई हैं. कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग ये कयास लगा रहे हैं.

Latest News
Salman Khan फिर बनेंगे 'चाचाजान', भाई अरबाज की दूसरी वाइफ हैं प्रेग्नेंट? ये वीडियो देख कयास लगाने लगे लोग

Arbaaz Khan and Shura Khan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान (Arbaaz Khan) जल्द पापा बनने वाले हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक वीडियो को देख लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं. साल 2023 में अरबाज ने शूरा खान से दूसरी शादी की थी. वहीं करीब 2 साल बाद शूरा के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ दिन पहले शूरा को विमेंस क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था. अब एक और क्लिप सामने आया है जिसमें अरबाज अपनी वाइफ का ख्याल रखते और उन्हें कार में आराम से बैठाते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान को पिछले महीने एक क्लिनिक में साथ देखा गया था. इसके बाद शूरी की प्रेग्नेंस की बात को हवा मिली. वहीं रविवार को, दोनों को लंच डेट के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया. यहां अरबाज अपनी पत्नी को सीढ़ियों से नीचे ले जा रहे थे. शूरा ने एक ढीला आउटफिट पहना था. वो अपनी पत्नी को 'आराम से' कहते हुए दिखे. फिर उन्होंने पैप्स की ओर देखा अभिवादन किया और कार में बैठ गए.

ये भी पढ़ें: Arbaaz khan-Sshura khan: 57 की उम्र में फिर पिता बनेंगे अरबाज खान, पत्नी शूरा हैं प्रेगनेंट?

अब इस वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि शूरा पक्का प्रेग्नेंट हैं. एक यूजर ने लिखा 'खुशियां आने वाली हैं', एक अन्य ने लिखा 'क्या आप प्रेग्नेंट हैं?', एक और ने लिखा 'बधाई हो वे दोनों माता-पिता बन रहे हैं. अरहान का नया भाई-बहन आ रहा है.' फिलहाल कपल ने इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: सौतेली मां Sshura संग दिखा Arhaan Khan का खास बॉन्ड, पैपराजी के आगे पोज देते नजर Arbaaz के लाडले

आपको बता दें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी. कपल का एक बेटा है. साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. उसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे को डेट किया और अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था. हालांकि बाद में अरबाज ने शूरा से शादी कर सभी को हैरान कर दिया. वहीं मलाइका और अर्जुन का भी ब्रेकअप हो चुका है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement