Advertisement

11 गानों वाली वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड, 1-2 नहीं 5-5 सितारों ने कर दिया था रिजेक्ट

1999 में एक फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी जिसने धमाल मचा दिया था. इसमें 4 या 5 नहीं बल्कि 11 गाने और सभी एक से बढ़कर एक थे जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. जानते हैं वो कौन सी फिल्म है?

Latest News
11 गानों वाली वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड, 1-2 नहीं 5-5 सितारों ने कर दिया था रिजेक्ट

Hum Dil De Chuke Sanam

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) के बारे में हर बॉलीवुड लवर जानता ही होगा. 26 साल पहले यानी 1999 में आई ये फिल्म काफी स्पेशल थी. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leel Bhansali) के निर्देशन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. कहानी और किरदारों के साथ साथ इसका म्यूजिक भी हिट रहा. फिल्म में 11 गाने थे और सभी आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं. इस फिल्म से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो शायद ही आप जानते हों.

90 के दशक में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम इकलौती ऐसी फिल्म थी जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को रिलीज हुए भले ही 26 साल हो गए हैं पर लोग इसे आज भी काफी पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का पहले टाइटल 'हमने भी दिल दिया सनम' रखा गया था. हालांकि इसे बाद में बदलकर हम दिल दे चुके सनम कर दिया गया. बंपर कमाई के साथ ही साथ इस मूवी ने चार नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे.

अजय देवगन के रोल के लिए भंसाली ने शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त से लेकर अनिल कपूर को अप्रोच किया था पर किसी ना किसी वजह से सभी ने मना कर दिया. फिर अजय देवगन से बात की गई और उन्होंने इसे हां कर दिया.

ये भी पढ़ें: Hum Dil De Chuke Sanam: KK को इसी फिल्म में मिला था पहला गाना, फूट-फूट रोए थे संजय लीला भंसाली

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी एक रियल लव स्टोरी

कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए पहले संजय लीला भंसाली ने माधुरी दीक्षित को चुना था. लेकिन डेट ना होने के कारण एक्ट्रेस इससे हट गईं. उसी दौरान सलमान की मुलाकात ऐश्वर्या से हुई थी और सलमान ने ही संजय से ऐश्वर्या को फिल्म में लेने को कहा.

सलमान और ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के अलावा ऑफस्क्रीन लव स्टोरी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. शूटिंग के दौरान ही दोनों बीच नजदीकियां बढ़ी पर 2 साल बाद 2001 में उनका रिश्ता खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें: इन स्टार्स के संग स्क्रीन पर रोमांस कर चुकी हैं ऐश्वर्या राय, हिट रही जोड़ी

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement