Advertisement

Salaam Venky को मिला लोगों का प्यार, Chiranjeevi और Vivek Agnihotri सहित कई सेलेब्स ने कर डाली फिल्म की तारीफ

Salaam Venky आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को आम जनता से लेकर सेलेब्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. सभी को फिल्म काफी पसंद आ रही है.

Latest News
Salaam Venky को मिला लोगों का प्यार, Chiranjeevi और Vivek Agnihotri सहित कई सेलेब्स ने कर डाली फिल्म की तारीफ

Salaam Venky सलाम वेंकी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काजोल (Kajol) स्टारर फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को पहले दिन काफी तारीफ मिल रही है. रेवती (Revathy) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) कैमियो रोल में नजर आए हैं. इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. हालांकि पहले दिन फिल्म की कमाई (Salaam Venky first day collection) धीमी रही. बावजूद इसके कई सेलेब्स ने इस फिल्म की तारीफ की है. वहीं आम लोगों को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है.

फिल्म सलाम वेंकी में काजोल के अलावा विशाल जेठवा लीड रोल में हैं. ये फिल्म वास्तविक जीवन से ली गई कहानी है, जिसमें यूथेनेशिया (Euthanasia) के संवेदनशील विषय को उठाया गया है. फिल्म में विशाल जेठवा ने दुर्लभ बीमारी से जूझते युवक वेंकी का रोल निभाया है, वहीं काजोल वेंकी की मां के रोल में हैं. 

इस फिल्म को कई सेलेब्स का सपोर्ट मिला है. तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, ईशा देओल सहित कई सेलेब्स ने फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ की है. साथ ही उन्होंने सभी को फिल्म देखने की सलाह दी है.

इसी बीच काजोल की फिल्म के साथ उनके पति अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म की भिड़ंत देखने को मिले रही है. अजय की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) धमाकेदार कमाई कर रही है और लगातार तारीफें बटोर रही है. पति-पत्नी की बॉक्स ऑफिस पर ये भिडंत देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn-Kajol का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, Drishyam 2-Salaam Venky के साथ भिड़े पति-पत्नी

आम लोगों का मिला फिल्म को सपोर्ट 

सेलेब्स के अलावा फिल्म को आम लोगों ने भी काफी सराहा है. जिसने भी सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखा उसने इसकी तारीफ की है. लोगों ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की है.

हालांकि तारीफों के बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर निराश किया है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन महज 60 लाख रुपये ही रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement