Advertisement

Salaam Venky Trailer: Kajol ने बेटे के लिए लगा दी जी-जान, रुला देगी वेंकी की ये कहानी

Salaam Venky Trailer Out: Kajol, Aamir Khan की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. काजोल के बेटे को भी तारीफें मिल रही हैं.

Latest News
Salaam Venky Trailer: Kajol ने बेटे के लिए लगा दी जी-जान, रुला देगी वेंकी की ये कहानी

Salaam Venky Trailer: सलाम वेंकी ट्रेलर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Salaam Venky Trailer: इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की एक फिल्म 'सलाम वेंकी' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रेंड शुरू हो गया है. ये ट्रेलर फैंस को इतना भा गया है कि काजोल के साथ-साथ फिल्म में नजर आ रहे उनके बेटे विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) को लेकर भी तारीफों के पल बांधे जा रहे हैं. इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) की एक झलक ने फैंस को दिवाना बना दिया है.

मां-बेटे की इमोशनल कहानी

काजोल और विशाल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें काजोल एक ऐसे बेटे की मां का किरदार निभाती दिख रही हैं जो बहुत बीमार है और हमेशा बेड या व्हील चेयर पर ही रहता है. वो जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहा है और काजोल अपने बेटे का जज्बा फीका नहीं पड़ने देती हैं. फिल्म में मां-बेटे की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग तो दिख रही है लेकिन इसके साथ ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद भी मालूम हो रहा है. मालूम होता है कि वेंकी अपनी जिंदगी से जुड़े किसी बड़े फैसले में मां की इजाजत चाहता है लेकिन मां इसके लिए राजी नहीं है. यहां देखें 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर-

ये भी पढ़ें- 30 years of Kajol: इन हिट फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट, फिर भी स्टारडम पर नहीं पड़ा कोई असर

Aamir Khan ने दिया सरप्राइज

इस ट्रेलर में काजोल और विशाल के अलावा राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा और राहुल बोस जैसे कई बड़े स्टार्स भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस ट्रेलर के आखिर में फैंस को आमिर खान भी सरप्राइज देते हैं जब वो कुछ सेकेंड्स के लिए एपीयरेंस देते हैं.

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn को देखते ही क्यों भड़क गई थीं काजोल? खुद सुनाया था मजेदार किस्सा  

डायरेक्टर रेवती के निर्देशन में बनी ये फिल्म 9 दिसम्बर को रिलीज होगी. बाल दिवस के मौके पर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सलाम वेंकी’ का ट्रेलर जारी किया है. इस ट्रेलर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गेट रेडी टू लीव लाइफ वेंकी साइज, #सलामवेंकी ट्रेलर आउट'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement