Advertisement

Sajid Khan ने इस एक्ट्रेस को ब्रेस्ट साइज पर दी थी भद्दी सलाह, Sexual Misconduct का शॉकिंग आरोप

Sajid Khan पर फिर से एक एक्ट्रेस ने चौंकाने वाले Sexual Harassment के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि फिल्ममेकर ने उनके ब्रेस्ट साइज पर भद्दा कमेंट किया था.

Latest News
Sajid Khan ने इस एक्ट्रेस को ब्रेस्ट साइज पर दी थी भद्दी सलाह, Sexual Misconduct का शॉकिंग आरोप

Sajid Khan Accused Of Sexual Misconduct: साजिद खान पर फिर लगे आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने जब से बिग बॉस 16 में एंट्री ली है तब से विवादों का सिलसिला उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. उन पर लगे सेक्शुअल हरासमेंट (Sexual Harassment) के आरोप एक-एक करके सामने आ रहे हैं. वहीं, अब एक बार फिर से एक एक्ट्रेस ने खुलकर बताया है कि साजिद ने किस तरह उनके साथ गलत हरकत की थी. एक्ट्रेस का आरोप है कि साजिद ने उनके शरीर पर भद्द कमेंट किया था और ब्रेस्ट साइज को लेकर आपत्तिजनक सलाह दी थी. इस एक्ट्रेस और मॉडल ने फिल्ममेकर पर कई और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.

Sajid Khan पर लगे शॉकिंग आरोप

साजिद खान पर शर्लिन चोपड़ा, अहाना कुमरा, सलोनी चोपड़ा, मंदाना करीमी और रेचल व्हाइट समेत कई एक्ट्रेस सेक्शुअल हरासमेंट में आरोप लगा चुकी हैं. वहीं, अब फिर से साजिद के ऊपर एक मॉडल और एक्ट्रेस शीला प्रिया सेठ ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. शीला का आरोप है कि साजिद से उनकी मुलाकात 14 साल पहले हुई थी और वो फिल्ममेकर के बर्ताव की वजह से हैरान रह गई थीं.

ये भी पढ़ें- Sajid Khan पर फिर लगे Sexual Harrasment के आरोप, मॉडल बोली- कमरा बंद कर लिया और... 

एक्ट्रेस के Breast Size पर भद्दा कमेंट

उन्होंने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मैं साजिद से पहली बार 2008 में मिली थी. जब मैंने उनके अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की गुजारिश की तो उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से मैं सदमे में आ गई थी'. एक्ट्रेस का आरोप है कि साजिद खान उनके प्राइवेट पार्ट्स को पांच मिनट तक घूरते रहे और इसके बाद उन्होंने बेहद भद्दा कमेंट किया. एक्ट्रेस के बताया कि साजिद ने उनसे बोला कि 'आपके ब्रेस्ट बॉलीवुड के मुताबिक नहीं हैं'.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में दिखा Sajid Khan का छिपा हुआ रूप, इस फीमेल कंटेस्टेंट पर लगाए गंभीर आरोप

'तभी मिलेगा बॉलीवुड में काम'

प्रिया ने कहा कि 'उसने मुझे ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए किसी तरह के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह भी दे डाली. उसने कहा कि तभी मुझे बॉलीवुड में काम मिल सकेगा'. बता दें कि साजिद खान पर लगभग 10 महिलाओं ने शारीरिक शोषण के आरोप पहले भी लगाए हैं. वहीं, प्रिया के आरोपों को लेकर अभी तक फिल्ममेकर या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement