Advertisement

Saiyaara Box office collection: सैयारा का धमाका जारी, सिर्फ 6 दिनों में छाप डाले करोड़ों रुपये

Saiyaara box office collection: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हर दिन ये बंपर कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ रही है.

Latest News
Saiyaara Box office collection: सैयारा का धमाका जारी, सिर्फ 6 दिनों में छाप डाले करोड़ों रुपये

Saiyaara

Add DNA as a Preferred Source

मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. छठे दिन भी इसका जलवा कायम है और कलेक्शन लगभग पहले दिन के कलेक्शन के बराबर है. जी हां, बुधवार को इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है.

सैयारा ने रिलीज के 6 दिनों के भीतर ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. Sacnilk की मानें तो बुधवार को इसने 21 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. इससे पहले मंगलवार यानी 5वें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाए. सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35 करोड़ और चौथे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था.

सबसे ज्यादा कमाई इसकी संडे को हुई थी. ऐसे में अब फिल्म ने कुल 153 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद है कि ये इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है. यानी दूसरे वीकेंड से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. 

ये भी पढ़ें: Saiyaara Box Office: 'सैयारा' देख थिएटर में क्यों फूट फूटकर रो रहे लोग, क्लाइमैक्स सीन मचा रहा बवाल!

खास बात तो ये है कि इस फिल्म ने आमिर खान की सितारे जमीन पर को भी कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. पिछले महीने रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने फर्स्ट वीक में 87.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं रेड 2 और हाउजफुल 5 भी सैयारा से काफी पीछे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement