Advertisement

Saiyaara Box office collection: दूसरे दिन सैयारा ने किया गजब का कारनामा, बटोर लिए इतने पैसे

Saiyaara Box Office Collection Day 2: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसने दूसरे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा की कमाई कर डाली है.

Latest News
Saiyaara Box office collection: दूसरे दिन सैयारा ने किया गजब का कारनामा, बटोर लिए इतने पैसे

Saiyaara box office collection

Add DNA as a Preferred Source

Saiyaara Movie Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म इसी शुक्रवार यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 21.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की. अब इसके दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है जो ओपनिंग डे से भी ज्यादा है.

सैयारा में दिल टूटने, दर्द से उबरने और उम्मीद की कहानी दिखाती है. अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म में लवर्स का रोल निभाया है. दोनों ने इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में अहान पांडे की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म का साउंडट्रैक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं सैयारा के दूसरे दिन के आंकड़ों की बात करें तो इसने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अच्छी कमाई की है. 

आंकड़ों की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की है. सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन लगभग 20-21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ दो दिनों में इसकी कमाई 45 करोड़ के करीब पहुंच गई है. ऐसे में संडे तक ये 50 करोड़ का आंकड़ा तो आराम से पार कर लेगी. वहीं अब वीकडे पर फिल्म का असली इम्तिहान होने वाला है.
 
ये भी पढ़ें: Saiyaara एक्ट्रेस Aneet Padda की इन तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

वहीं शुक्रवार को अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट भी थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिस्ट से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि कमाई के मामले में ये सैयारा से काफी पीछे चल रही है.

बता दें कि अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन भाई हैं. अहान के पिता चिक्की पांडे और मां डीन पांडे है. चिक्की पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के बड़े भाई हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement