बॉलीवुड
अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसके 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.
18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई सैयारा रोज बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म का क्लैश तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय जैसी फिल्मों से हुआ पर सैयारा इन सबको काफी पीछे छोड़कर निकल गई है. इसे रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और रोज ये धमाकेदार कमाई कर रही है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारत में ही नहीं विदेशों में भी बवाल मचा रही है. देश में जहां ये 200 करोड़ कमाने से चंद कदम दूर है वहीं विदेशों में ये इस आंकड़ें को पार कर चुकी है.
अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसके 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है. दूसरे शुक्रवार को भी लोगों में इस मूवी को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. Sacnilk की मानें तो आठवें दिन सैयारा ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये बाकी दिनों से काफी कम है. इसी के साथ भारत में इसकी कमाई 190 करोड़ रुपये हो गई है. यानी ये 200 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर है. वहीं दूसरे वीकेंड को इसकी और भी जबरदस्त कमाई होने की उम्मीद है.
सैयारा ने रिलीज के 7वें दिन 19 करोड़ की कमाई की थी. छठे दिन यानी बुधवार को इसने 21 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. इससे पहले मंगलवार यानी 5वें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाए. सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35 करोड़ और चौथे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दुनियाभर में ये फिल्म 200 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
ये भी पढ़ें: Saiyaara Box Office: 'सैयारा' देख थिएटर में क्यों फूट फूटकर रो रहे लोग, क्लाइमैक्स सीन मचा रहा बवाल!
फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. सैयारा की कहानी ने लोगों के दिल को छुआ है. यही वजह है कि लोग थिएटर में इसको देखकर रोते दिखे. इसके तमाम वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. बिना किसी प्रमोशन के वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.