Advertisement

Saiyaara Box Office: 'सैयारा' देख थिएटर में क्यों फूट फूटकर रो रहे लोग, क्लाइमैक्स सीन मचा रहा बवाल!

Saiyaara फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. थिएटर्स में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है इसे देखने के लिए. वहीं कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें लोगों को सिनेमाघरों में फूट फूटकर रोते हुए देखा गया.

Latest News
Saiyaara Box Office: 'सैयारा' देख थिएटर में क्यों फूट फूटकर रो रहे लोग, क्लाइमैक्स सीन मचा रहा बवाल!

Saiyaara box office collection

Add DNA as a Preferred Source

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा इन दिनों खूब चर्चा में है. इसे रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और फिल्म ने आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कई लोगों को फिल्म काफी अच्छी लगी तो कुछ को ये रास नहीं आई. ये मूवी खासकर अपने रोमांटिक गानों और सीन्स की वजह से चर्चा में है. इसे देखने के बाद लोगों ने इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया था. वहीं सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग रोते बिलखते नजर आए. 

दरअसल इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा गया कि सैयारा के आखिरी सीन को देख फैंस बेकाबू होकर रोते हुए नजर आए. ये सब कुछ अब इंटरनेट ट्रेंड बन गया है. ऐसे में कई लोग तो इसपर मीम्स, सिनेमा हॉल में रोने के सीन और इसी पर चुटकुले शेयर कर रहे हैं. मीम बनाने वालों का कहना है कि इसे देखकर बस genz ही भावुक हो रहे हैं. कई लोगों को ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी. 

मोहित सूरी की सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. दोनों की ये डेब्यू फिल्म है. ऐसे में जेनरेशन जेड दर्शकों को ये पसंद आ रही है. उन्हें थिएटर्स में रोते, चीखते और भावुक होते देखा गया है. इस मूवी में दर्शकों ने एक नई और अनोखे अंदाज वाली लव स्टोरी को देखा है.

ये भी पढ़ें: फ‍िल्‍म 'Saiyaara' में Aneet Padda ने जिया अल्जाइमर पेशेंट का किरदार, 5 प्वाइंट में समझिए क्या है ये बीमारी

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैयारा ने रिलीज के 5 दिनों के भीतर ही 132 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सैक्निल्क की मानें तो मंगलवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35 करोड़ और चौथे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया. सबसे ज्यादा कमाई इसकी संडे को हुई थी. ऐसे में ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ और 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement