Advertisement

Dilip Kumar-Saira Banu: दिलीप कुमार को याद कर स्टेज पर रो पड़ीं सायरा बानो, अवॉर्ड इवेंट का वीडियो वायरल

Saira Banu का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो Dilip Kumar को याद करते हुए आंसू बहाती नजर आ रही हैं.

Latest News
Dilip Kumar-Saira Banu: दिलीप कुमार को याद कर स्टेज पर रो पड़ीं सायरा बानो, अवॉर्ड इवेंट का वीडियो वायरल

Saira Banu, Dilip Kumar: सायरा बानो, दिलीप कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) 98 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. साल 2021 में उनके निधन के बाद से पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) टूट गई थीं. दिलीप कुमार की शोक सभा से सायरा बानो का जो वीडिया सामने आया था उसे देखकर सभी का दिल टूट गया था. वहीं, दिलीप साहब के गुजरने के काफी समय बाद एक बार फिर से सायरा बानो का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इमोशमल होती दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो एक इवेंट का है जिसमें दिलीप कुमार को अवॉर्ड देने के लिए सायरा बानो को बुलाया गया था.

हाल ही में सायरा बानो दिलीप साहब के नाम का भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं. इस इवेंट का जो वीडियो सामने आया है उसमें सायरा के साथ इस वक्त केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Dilip Kumar के निधन के बाद एकांतवास में पहुंचीं सायरा बानो, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता

वहीं, अवॉर्ड लेते हुए जैसे ही दिलीप साहब का नाम आता है वैसे ही सायरा बानो उन्हें यादकर भावुक हो जाती हैं और स्टेज पर ही रो पड़ती हैं. हालांकि, अठावले उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हैं लेकिन सायरा का दर्द आंखों से छलक पड़ता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- Birthday Special: शूट कर रहे थे रोमांटिक सीन और बात तक नहीं करते थे Madhubala-Dilip Kumar

सायरा बानो का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भी भावुक कर रहा है. कई लोग उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं तो कई लोग कह रहे हैं कि 'ऐसा प्यार आज के जमाने में मिलना मुश्किल है'. बता दें कि लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया ने दिलीप कुमार को खो दिया था. दुख की घड़ी में सारा बॉलीवुड उनके घर पहुंचा था और शाहरुख खान बेटे की तरह सायरा के साथ खड़े नजर आए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement