Advertisement

Saif Ali Khan के इलाज के लिए अब तक खर्च हो गए लाखों रुपये, वायरल हो रहे डॉक्‍यूमेंट

Saif Ali Khan हमले के बाद लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके इलाज पर अब तक कितना खर्चे हुआ है इसकी डिटेल्स लीक हो गई है.

Latest News
Saif Ali Khan के इलाज के लिए अब तक खर्च हो गए लाखों रुपये, वायरल हो रहे डॉक्‍यूमेंट
Add DNA as a Preferred Source

गुरुवार को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले से सभी परेशान हैं. बांद्रा स्थित उनके घर पर देर रात एक शख्स घुसा था जिसने चाकू से एक्टर पर हमला कर दिया था. घायल हाल में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Saif Ali Khan Lilavati Hospital) लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और रिकवर हो रहे हैं. इसी बीच सैफ के इलाज में अब तक कितना पैसा खर्च हो चुका है इसको लेकर डिटेल सामने आ गई है. 

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के इलाज में खर्च हुए मोटी रकम की डिटेल सामने आई है. जी हां, उनके इंश्योरेंस की डिटेल इंटरनेट पर लीक हो गई है. इसकी मानें तो उनके कैशलेस ट्रीटमेंट रिक्वेस्ट को 16 जनवरी, 2025 को मंजूरी दी गई. उनके ट्रीटमेंट में कुल 35 लाख 98 हजार 700 रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं जिसमें से 25 लाख रुपये इंश्योरेंस की तरफ से अप्रूव कर दिए गए हैं.

pic

ये भी पढ़ें: जब Saif Ali Khan पर हुआ हमला, तो Ibrahim या Taimur में से कौन लेकर पहुंचा हॉस्पिटल

बता दें कि 16 जनवरी को करीब 2.30 बजे एक अनजान शख्स सैफ और करीना के बांद्रा वाले घर में घुसा था. इस दौरान उसने नौकरानी से बहस की और तब सैफ बीच में आए. इसी दौरान उसने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया. सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया किया. इसके बाद उन्हें ऑटो में लीलावती अस्पताल ले जाया गया. जहां भर्ती होने के बाद एक्टर का अस्पताल में इलाज किया गया.

वहीं डॉक्टर्स ने एक्टर की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का चाकू निकाला था जिसकी फोटो देखकर लोगों सिहर उठे थे. फिलहाल सैफ अब खतरे से बाहर हैं और आरोपी की तलाश भी जारी है. अब तक पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है.

ये भी पढ़ें: Saif पर हमले के बाद Kareena Kapoor ने मुंबई पुलिस को दर्ज कराया बयान, बताई पूरी घटना

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement