Advertisement

तगड़ी सिक्योरिटी के साथ घर से बाहर निकले Saif Ali Khan, साये की तरह साथ दिखीं वाइफ करीना

Saif Ali Khan अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिनों बाद अपने घर के बाहर नजर आए. वो हैवी सुरक्षा के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुए.

Latest News
तगड़ी सिक्योरिटी के साथ घर से बाहर निकले Saif Ali Khan, साये की तरह साथ दिखीं वाइफ करीना

Saif Ali Khan security 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर आज से 10 दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था. एक शख्स ने 6 बार उनपर चाकू से वार किया जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था. वहीं सर्जरी के 6 दिन बाद सैफ को छुट्टी मिल गई थी. इसके बाद सैफ ने मुंबई पुलिस को उस रात जो कुछ भी हुआ इस बारे में बताया था. वहीं एक्टर को अब अस्पताल से घर आने के बाद भारी सुरक्षा के साथ बाहर जाते देखा गया. उनके साथ इस दौरान वाइफ करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आईं. 

सैफ अली खान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ मुंबई के बांद्रा में अपने घर के बाद नजर आए. इस दौरान कपल के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी. विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल को कार में बैठते हुए देखा गया. उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी नजर आए. इस दौरान सैफ की गर्दन पर एक पट्टी दिख रही थी, जहां हमले के दौरान उन्हें चोट लगी थी.

ये भी पढ़ें: 'जेह रो रहा था, करीना डरी थी', Saif Ali Khan ने पुलिस को बताई उस रात की पूरी कहानी, दर्ज कराया बयान

बीते दिनों सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस को उनके बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के संबंध में सबकुछ बताया और अपना बयान दर्ज करवाया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ ने पुलिस को बताया कि कैसे उन पर चाकू से हमला किया गया था. एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने हमलावर को कसकर पकड़ रखा था पर बार बार चाकू लगने के बाद उनकी पकड़ ढीली हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर की लग गई लॉटरी, एक के बाद एक मिल रहे कई इनाम

फिलहाल सैफ अली खान हमले मामले में पुलिस बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्त में ले चुकी है. हालांकि, इसके अलावा और भी कुछ लोग पुलिस के निशाने पर हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement