Advertisement

Saif Ali Khan पर हमले के बाद तैमूर और जेह को लेकर पटौदी परिवार ने लिया बड़ा फैसला, उठाया ये कदम

Saif Ali Khan पर हुए अटैक Kareena Kapoor ने अपने बच्चों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में हुए हमले के बाद उठाया गया है.

Latest News
Saif Ali Khan पर हमले के बाद तैमूर और जेह को लेकर पटौदी परिवार ने लिया बड़ा फैसला, उठाया ये कदम

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor With Son Jeh, Taimur

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan attack) पर जानलेवा हमले के मामले में रोज नया मोड़ आ रहा है. इसके बाद से एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. अब हमला होने के कुछ दिनों बाद, सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने पपराजी के लिए कुछ नियम बनाए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर की टीम ने मुंबई के पपराजी के साथ बैठक की और इस बात को उनके सामने रखा. स्टार कपल ने अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर को लेकर फैसला किया है. 

सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में पपराजी के लिए कुछ नियम बनाए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर की टीम ने मंगलवार को मुंबई के पपराजी के साथ बैठक की थी. सैफ और करीना ने उनसे अपने बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान की तस्वीरें क्लिक न करने को कहा है. कपल ने दोनों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण ये फैसला लिया है. साथ ही उनके घर के बाहर इकट्ठा न होने का अनुरोध किया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और करीना ने कहा है जब वो किसी इवेंट में शामिल हों अब तभी उनकी फोटो क्लिक की जा सकती हैं. वहीं बीते दिनों हुए अटैक के बाद एक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा का बढ़ा दिया गया है. कुछ दिन पहले एक्टर को हैवी सिक्योरिटी के साथ घर के बाहर देखा गया था.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के केस में आया बड़ा मोड़, फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते आरोपी के निशान

Saif Ali Khan पर हुआ था हमला
15-16 जनवरी की रात को चोरी करने के इरादे से एक शख्स सैफ अली खान के बांद्रा स्थित गुरुशरण अपार्टमेंट में घुसा था. इस दौरान उसने एक्टर को चाकू मार दिया था. सैफ पर 6 बार चाकू से हमला हुआ था. इसके बाद ऑटो रिक्शा से उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था और ऑपरेशन किया गया था. उनकी कमर में चाकू का ढाई इंच लंबा टूटा हुआ टुकड़ा मिला था. इस घटना के करीब 70 घंटे बाद मुंबई पुलिस ने ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के करीब से शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: तगड़ी सिक्योरिटी के साथ घर से बाहर निकले Saif Ali Khan, साये की तरह साथ दिखीं वाइफ करीना 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement