Advertisement

'रीढ़ की हड्डी में आई गहरी चोट', Saif Ali Khan का इलाज कर रहे डॉक्टर का बड़ा बयान, सर्जरी को लेकर दिया अपडेट

Saif Ali Khan खतरे से बाहर हैं. उनकी सर्जरी करने के बाद लीलावती के डॉक्टर मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने बताया कि रीढ़ में चाकू से जख्म है जिसकी सर्जरी हुई है.

Latest News
'रीढ़ की हड्डी में आई गहरी चोट', Saif Ali Khan का इलाज कर रहे डॉक्टर का बड़ा बयान, सर्जरी को लेकर दिया अपडेट

Saif Ali Khan doctors

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया था. उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी की कोशिश करते समय उन पर चाकू से हमला किया गया. इसके बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Saif Ali Khan hospitalized) में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि एक्टर का हाल कैसा है.

सैफ अली खान का इलाज कर रहे लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने इस दौरान एक्टर की हेल्थ और सर्जरी को लेकर काफी कुछ कहा. वो बोले 'सैफ अली खान की रीढ़ में चाकू फंसने के कारण उनकी वक्षीय रीढ़ (Thoracic spine) की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई.'

उन्होंने आगे कहा 'प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो अन्य गहरे घाव और गर्दन पर एक अन्य घाव को ठीक किए हैं. वो अब पूरी तरह से स्थिर हैं. उनकी हालत में सुधार हो रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें: 'मझधार में अटक जाएंगी Saif Ali Khan की ये 8 अपकमिंग फिल्में!

इससे पहले सैफ अली खान की टीम ओर से आधिकारिक बयान सामने आया था. टीम की मानें तो सैफ सर्जरी से बाहर आ गए हैं और अब खतरे से बाहर हैं. वो फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी हेल्थ पर नजर रख रहे हैं. वहीं टीम का कहना है कि उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement