बॉलीवुड
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार देर सुबह 2.30 बजे एक अनजान शख्स ने उनके घर पर हमला किया था, जिसके बाद उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार देर सुबह 2.30 बजे एक अनजान शख्स ने उनके घर पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद एक्टर ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था. एक्टर पर छह बार चाकू से वार किया गया था. डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू लगी थी, जिसका टुकड़ा सर्जरी से निकाल दिया था. एक्टर की सेहत अब पहले से बेहतर है, जिसके बाद अब एक्टर को 6 दिनों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
सैफ अली खान को अस्पताल से घर ले जाने के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर पहुंची थी और उनके साथ सारा अली खान भी नजर आईं. सैफ पिछले छह दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. सैफ अली खान का इलाज और ऑपरेशन 4 डॉक्टर्स की टीम ने किया था. डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर को पूरी तरह से रिकवर होने में एक महीने का समय लगेगा. इस दौरान एक्टर को वजन उठाने, जिम करने और शूटिंग करने के लिए डॉक्टर्स ने मना किया है.
बढ़ाई गई सैफ के घर की सिक्योरिटी
वहीं, एक्टर अस्पताल से निकलने के बाद अपनी पुरानी बांद्रा वाली बिल्डिंग सतगुरु शरण में न जाकर फॉर्च्यून हाइट्स में जा सकते हैं. वहीं, इस घटना के बाद सैफ के घर की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा उनके घर में कुछ एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं.
जानें पूरा मामला
बता दें कि गुरुवार की देर सुबह 2.30 एक अनजान शख्स ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर हमला किया था. सबसे पहले वह शख्स एक्टर के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा था, इस दौरान उसकी बच्चों की नैनी से बहस भी हुई और इस दौरान उस शख्स ने एक करोड़ रुपये की भी मांग की थी.वहीं नैनी के बयान के मुताबिक जब वह शख्स कमरे में घुसा तो वह जेह को लेकर कमरे से बाहर चिल्लाते हुए भागी, जिससे सैफ और करीना बाहर आ गए. इसके बाद उसकी सैफ के साथ बहस हुई और उसने सैफ पर छह बार चाकू से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, एक्टर पर हमला करने वाले आरोपी को 60 घंटों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला है, जो कि बांग्लादेश का रहने वाला है. आरोपी फिलहाल कुछ दिनों की रिमांड में है और इस घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है.
आरोपी संग रिक्रिएट किया गया सीन
आरोपी के पकड़े जाने के बाद हाल ही में पुलिस उसे सैफ अली खान के घर पर ले गई थी और वहां उन्होंने क्राइम सीन को भी रिक्रिएट किया. इस दौरान कई चीजें पता चलीं. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान के घर का पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और सीसीटीवी भी बंद ते. फिलहाल पुलिस इस मामले के सच को बाहर लाने में लगी है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.