Advertisement

एयरपोर्ट पर अजनबी महिला को करीना समझ बैठे सैफ अली खान, वीडियो में देखें बीवी का रिएक्शन

Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मसखरी के मूड में दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
एयरपोर्ट पर अजनबी महिला को करीना समझ बैठे सैफ अली खान, वीडियो में देखें बीवी का रिएक्शन

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों काम के साथ-साथ अपने बेटों की परवरिश में भी बिजी हैं. इस बीच ये दोनों क्वालिटी फैमिली टाइम स्पेंड करने का मौका मिस नहीं करते हैं. हाल ही में इस क्यूट फैमिली को वैकेशन के लिए निकलते स्पॉट किया गया. पपराजी ने सैफीना को दोनों बच्चों के साथ कैमरे में कैद कर लिया लेकिन इस दौरान सैफ से कुछ ऐसी गलती हो गई जिसे देखकर करीना भी हैरान रह गईं. एयरपोर्ट पर एक्टर ने एक महिला स्टाफ को बीवी करीना समझ लिया. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

दरअसल, हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये कपल अपने दोनों बेटों के साथ वैकेशन के लिए जाता दिखाई दे रहा है. एयरपोर्ट पर अंदर जाने से पहले सैफ पपराजी को देखकर रुक गए और करीना के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज देने लगे लेकिन इस बीच उनसे एक गलती हो गई, वो बगल में खड़ी एयरपोर्ट की एक महिला स्टाफ को करीना समझ बैठे और पोज देने के लिए करीब जाने लगे लेकिन इस महिला को बात समझ आ गई और वो सैफ से दूर जाकर खड़ी हो गई, तब जाकर सैफ को एहसास हुआ कि करीना तो उनके बगल में नहीं बल्कि सामने खड़ी हैं. इस पर करीना सैफ के साथ-साथ एयरपोर्ट स्टाफ भी हंस पड़ा. ये भी पढ़ें- जब Kareena Kapoor को बॉबी देओल की पत्नी ने मारा था थप्पड़, एक्ट्रेस ने यूं लिया था बदला

दरअसल, करीना ने लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी और एयरपोर्ट स्टाफ की इस महिला की जैकेट भी रेड कलर की ही थी. इसी वजह से सैफ से ये गलती हो गई. हालांकि, बाद में सैफ ने करीना के साथ पोज देते हुए फोटोज खिंचवाईं. इस सैफ की इस गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कई लोगों को ये बहुत फनी लग रहा है और सैफ की गलती पर करीना का रिएक्शन भी लोगों को भा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement