बॉलीवुड
Saif Ali Khan की पीठ पर जिस चाकू से हमला हुआ था, उसकी फोटो सामने आई है. इसके साथ ही आरोपी के सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए एक और CCTV फुटेज भी आया है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार को एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था. वो चोरी के इरादे से देर रात उनके घर में घुसा और उसने इस वारदात (Saif Ali Khan attack) को अंजाम दिया. इस दौरान एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था, जिसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे ढूंढने के लिए मुंबई पुलिस की 28 टीमें तलाश में जुटी हुई थीं. अब पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इंटरनेट पर उस चाकू की फोटो भी सामने आ गई है जिससे सैफ पर हमला हुआ था.
सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. गुरुवार को उन्हें अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सर्जरी हुई. डॉक्टरों ने बताया कि वो अब ठीक हैं और उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है. वहीं इस मामले में दो बड़े अपडेट आए हैं. पहला, सैफ की पीठ से निकाले गए चाकू की फोटो आ गई है. दूसरा, आरोपी के सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए एक और CCTV फुटेज भी आई है.

सोशल मीडिया पर उस चाकू की फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिससे सैफ पर हमला हुआ. इस चाकू से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई. ऐसे में डॉक्टरों ने सैफ को अभी बेड रेस्ट की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमला करने वाला हुआ अरेस्ट! 28 टीमें कर रही थीं तलाश
क्या था पूरा मामला
गुरुवार की देर सुबह 2.30 बजे आरोपी सैफ अली खान के घर में घुसा था और उस दौरान उसकी बहस वहां की नौकर से हुई थी. उस शख्स ने एक करोड़ रुपये की भी मांग की. जिसके बाद सैफ ने उस शख्स को समझाने की कोशिश की. इस बीच उसने सैफ पर हमला कर दिया. उसने सैफ को छह जगह पर चाकू मारा है. घटना के बाद एक्टर को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी भी की है. फिलहाल उनकी हालत पहले से ठीक.
ये भी पढ़ें: Saif पर हमले के बाद लीलावती अस्पताल पहुंची मां और बहन, परेशान नजर आए शर्मिला और सोहा
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.