Advertisement

Saif Ali Khan मामले में पकड़ा गया शख्स नहीं है हमलावर, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

Saif Ali Khan पर गुरुवार की सुबह एक अंजान शख्स ने उन्हीं के घर में घुसकर हमला किया था. इस घटना के बाद एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया पर अब इस मामले पर पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है.

Latest News
Saif Ali Khan मामले में पकड़ा गया शख्स नहीं है हमलावर, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले ने सभी को दहला कर रख दिया है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे ढूंढने के लिए मुंबई पुलिस (Saif Ali Khan attack case Mumbai Police) की 28 टीमें तलाश में जुटी हुई थीं. वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा था जिससे मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी. मुंबई पुलिस ने भी ये साफ तौर पर कहा था कि ये मुख्य आरोपी नहीं है. वहीं अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस व्यक्ति का सैफ अली खान हमला मामले से कोई संबंध नहीं है.

ANI के ट्वीट की मानें तो मुंबई पुलिस साफ किया है कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाए गए व्यक्ति का सैफ अली खान हमला मामले से कोई संबंध नहीं है. सैफ अली खान हमला मामले में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. ऐसे में सैफ पर हमला करने वाला शख्स अब भी फरार है, लेकिन पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है. 

बता दें कि हाल ही में ब्रांदा पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 28 टीमों का गठन किया है और लगातार जगह जगह तलाश की जा रही है. हालांकि किसी भी तरह का सुराग नहीं मिल पाया. वहीं पुलिस ने सैफ और करीना के स्टॉफ से भी पूछताछ की है.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan मामले में पकड़ा गया शख्स नहीं है हमलावर, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

Saif Ali Khan का अब कैसी है हालत
सैफ अली खान के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ जब अस्पताल में आए थे तो उनका शरीर खून से लथपथ था. वो अपने 8 साल के बेटे तैमूर के साथ बिना स्ट्रेचर के अपने पैरों पर चलकर आए. रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से सैफ को अभी बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. फिलहाल धीरे-धीरे एक्टर ठीक हो रहे है और खतरे से बाहर हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement