Advertisement

Saif Ali Khan पर हमले के मामले में पुलिस के हाथ लगा मुख्य आरोपी? MP से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध

Saif Ali Khan हमला मामले में मध्य प्रदेश से पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest News
Saif Ali Khan पर हमले के मामले में पुलिस के हाथ लगा मुख्य आरोपी? MP से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए जानलेवा हमले की घटना से सभी हैरान हैं. एक तरफ जहां लीलावती अस्पताल (Saif Ali Khan lilavati hospital) में उनका इलाज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस मु्ख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. अब तक वो आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है पर इसी बीच खबर आई है कि मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जी हां, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना में उसकी भूमिका की भी जांच हो रही है.

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले की जांच तेजी से हो रही है. पुलिस की टीम लगातार मुख्य आरोपी को ढूंढने में लगी पर अबतक उनके हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. फिलहाल अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध असली हमलावर है या अपराध से जुड़ा कोई व्यक्ति है. ऐसे में मामला दिन पर दिन पेचीदा होता जा रहा है.  

बता दें कि गुरुवार की सुबह 2:30 बजे सैफ अली खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में एक शख्स घुस आया था. कहा जा रहा है कि वो चोरी के इरादे से घर में घुसा था. उसी दौरान उसने सैफ की गर्दन और कंधे पर छह बार चाकू से वार किया. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां करीब 5 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से ब्लेड को निकाला गया. उस ब्लेड का साइज 2.5 इंच था. लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान अब ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के इलाज के लिए अब तक खर्च हो गए लाखों रुपये, वायरल हो रहे डॉक्‍यूमेंट

वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की 35 टीमें लगाई गई हैं, जो आरोपी का सुराग ढूंढने में लगी हुई हैं. ऐसे में सैफ पर हमले के 60 घंटों से ज्यादा हो गए हैं और पुलिस के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा है. वहीं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सैफ की बिल्डिंग के साथ ही साथ आस-पास की कई अन्य इमारतों की भी जांच की है.

ये भी पढ़ें: Saif पर हमले के बाद Kareena Kapoor ने मुंबई पुलिस को दर्ज कराया बयान, बताई पूरी घटना

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement