Advertisement

Saif Ali Khan attack case: मिल गया सैफ पर हमला करने वाला आरोपी, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Saif Ali Khan पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शहजाद को बांद्रा कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार किया था.

Latest News
Saif Ali Khan attack case: मिल गया सैफ पर हमला करने वाला आरोपी, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान (Saif Ali Khan attack case) पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शहजाद को बांद्रा कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. रविवार को आरोपी  मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. खबरों की मानें तो उसकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है. 

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील ने Ani से कहा 'पुलिस ने पुलिस हिरासत की मांग की और पुलिस द्वारा पुलिस हिरासत के लिए दिए गए आधार पर्याप्त नहीं हैं. हमने उसके (आरोपी) बचाव में कहा है कि उसके (आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद) से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने (पुलिस ने) कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है जिससे साबित हो कि वह बांग्लादेशी नागरिक है. अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत दी है.'

बता दें कि 16 जनवरी को देर रात उनके घर में एक अनजान शख्स ने घुसकर सैफ पर हमला कर दिया थे. उसने 6 बार सैफ पर चाकू से वार किया जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. रविवार को मुंबई पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: अस्पताल से सामने आई Saif Ali Khan की फोटो? Shatrughan Sinha ने शेयर कर लिखा नोट

खबरों की मानें तो आरोपी की पहचान विजय दास के नाम से हुई थी. हालांकि फिर उसका नाम मोहम्मद आलियान बताया गया. आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया था. वहीं उसने कबूल किया है कि उसी ने सैफ के घर में घुसकर हमला किया था. बताया जा रहा है कि वह एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था. 

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan अटैक मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? इन 10 प्वॉइंट में समझें

वहीं सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी पीठ से चाकू का तुकड़ा निकाला गया था जिसकी फोटो ने लोगों को परेशान कर दिया था. फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और रिकवर हो रहे हैं. वहीं कई सेलेब्स एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं. फैंस भी उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement