Advertisement

Saif Ali Khan की जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर की लग गई लॉटरी, एक के बाद एक मिल रहे कई इनाम

Saif Ali Khan ने उनकी जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की. इसके बाद उनको एक के बाद एक ईनाम मिल रहे हैं.

Latest News
Saif Ali Khan की जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर की लग गई लॉटरी, एक के बाद एक मिल रहे कई इनाम

Saif Ali Khan सैफ अली खान 

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में एक शख्स ने घुसकर हमला किया. इसके बाद उन्हें कई चोटें आईं और उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. सैफ को भजन सिंह राणा (Bhajan Singh Rana auto driver) नाम का एक ऑटो-रिक्शा वाला अस्पताल ले गया. भजन सिंह ने कई इंटरव्यू में पूरी घटना के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने सैफ से कोई पैसे नहीं लिए. वहीं एक्टर ने भजन सिंह से मुलाकात की. इसके अलावा ड्राइवर को कई लोगों से ईनाम मिला. अब मिका सिंह ने भी भजन सिंह को ईनाम देने का ऐलान कर दिया. 

भजन सिंह राणा को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पहले 11,000 रुपये का ईनाम दिया था. वहीं, मीका सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सैफ अली खान के साथ-साथ भजन सिंह राणा की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा 'मेरा विश्वास है कि भारत के पसंदीदा सुपरस्टार को बचाने के लिए वो कम से कम 11 लाख रुपये के इनाम के हकदार हैं. अगर संभव हो, तो क्या आप कृपया उनकी जानकारी मेरे साथ साझा कर सकते हैं? मैं उन्हें सराहना के प्रतीक के रूप में 1 लाख रुपये का इनाम देना चाहूंगा.'

photo

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan इतनी जल्दी कैसे हुए ठीक? कइयों ने उठाए सवाल, अब खुद डॉक्टर ने बता दी सच्चाई

बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी को एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर हमला किया था. एक्टर पर उस शख्स ने छह बार चाकू से वार किया था, जिसमें एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि वह अस्पताल किसी कार से नहीं पहुंचे थे. वह अस्पताल एक ऑटो से गए थे. अब उस ऑटो ड्राइवर को इनाम से नवाजा गया है. तब ड्राइवर ने खुद बताया था कि उसे बहुत अच्छा लगा कि वह उनकी मदद कर पाया.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा देता है ये एक्टर, Saif से पहले इन सुपरस्टार्स की सिक्योरिटी का रख चुके हैं ख्याल, करते हैं करोड़ों की कमाई

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement