Advertisement

Allu Arjun की Pushpa 2 में हुई इस सुपरस्टार की धमाकेदार एंट्री, फीकी पड़ जाएंगी Rashmika Mandanna?

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 में Rashmika Mandanna के अलावा एक और बड़ी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. उनके स्टारडम के आगे सब फीके पड़ सकते हैं.

Allu Arjun की Pushpa 2 में हुई इस सुपरस्टार की धमाकेदार एंट्री, फीकी पड़ जाएंगी Rashmika Mandanna?

Sai Pallavi In Pushpa 2: पुष्पा 2 में साई पल्लवी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा का सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी 'पुष्पा' के बाद इसका अगला पार्ट 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) भी आ रहा है. इस पार्ट को लेकर मेकर्स ने ऐलान कर दिया है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है लेकिन इससे जुड़ी कई डिटेल्स को मेकर्स ने सीक्रेट ही रखा है. हालांकि, फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट ऐसी ही कि आए दिन नई चर्चाएं सुनने को मिल जाती हैं. हाल ही में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म में एक और बड़ी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. उनका स्टारडम ऐसा है कि उनके आगे अच्छे- अच्छे फीके पड़ जाते हैं.

'पुष्पा' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स को इसके अगले पार्ट से बहुत उम्मीदें हैं और इसीलिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि अगले पार्ट यानी 'पुष्पा 2' की स्टारकास्ट काफी तगड़ी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा एक और साउथ की बड़ी एक्ट्रेस दिखाई देने वाली हैं, ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं. साई पल्लवी भले ही साउथ हीरोइन हैं लेकिन देश भर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

ये भी पढ़ें: Pusha 2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म से Allu Arjun का फर्स्ट लुक देख फैंस हुए दीवाने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी, 'पुष्पा 2' में फुल टाइम रोल नहीं करेंगी बल्कि उनका एक धमाकेदार कैमियो होगा. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के मेकर्स की रिक्वेस्ट पर साई ने अपने बिजी शेड्यूल से शूटिंग के लिए 10 दिन निकाल लिए हैं. उनका किरदार एक आदिवासी महिला का होगा, ये रोल छोटा जरूर होगा लेकिन फिल्म की कहानी में उनके किरदार की बहुत अहमियत होगी. हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की Jawan में नजर नहीं आएंगे Allu Arjun, जानें पुष्पा ने क्यों ठुकराया फिल्म का ऑफर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement