बॉलीवुड
Sachin Tendulkar का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें वो बॉलीवुड एक एक्ट्रेस के साथ क्रिकेट प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.
डीएनए हिंदी: क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस से बहुत इंप्रेस नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध डाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस इस एक्ट्रेस ने भी सचिन को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बता दें कि हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' (Ghoomer) की एक्ट्रेस सैयामी खेर (Saiyami Kher) की. वो फिल्म में एक ऐसी टैलेंटेड क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं, जिसका एक हाथ नहीं है और वो अपने लेफ्ट हैंड से बॉलिंग करती है. ये बॉलिंग स्टाइल सैयानी ने सचिन को दिखाया तो उनका रिएक्शन शानदार था.
दरअसल, सैयामी खेर और सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भयानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में सचिन, सैयामी के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच वो सैयामी से उनकी 'घूमर' शॉट लगाने के लिए कहते हैं. सचिन को इंप्रेस करने के लिए सैयामी एक हाथ पीछे करके लेफ्ट हैंड से बॉलिंग करती हैं और ये देखकर सचिन इंप्रेस हो जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि सचिन की तारीफें पाकर सैयामी भी फूली नहीं समा रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा सचिन और सैयामी का ये वीडियो-
इस वीडियो में सचिन ने सैयामी की तारीफ करते हुए कहा कि 'मैंने ऐसा शॉट नहीं खेला कभी'. इसके अलावा वो बताते हैं कि 'घूमर' में अपने किरदार को रियल बनाने के लिए सैयामी एक साल तक सीधे हाथ को या तो पीछे या आगे लटकाए घूमती रहती थीं. सचिन कहते हैं कि इससे कंधों में बहुत दर्द होता है. बता दें कि अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' 18 अगस्त को रिलीज हुई है. इसमें अमिताभ बच्चन कैमियो करते दिखे हैं.
ये भी पढ़ें- ऑडियंस का प्यार देख Ghoomer के प्रीमियर पर नहीं रुके Abhishek Bachchan के आंसू, वीडियो हुआ वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.