Advertisement

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser देख याद आएगी 'कभी खुशी कभी गम', एक बोल्ड सीन ने लूटी लाइमलाइट

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का टीजर रिलीज हो गया है.

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser देख याद आएगी 'कभी खुशी कभी गम', एक बोल्ड सीन ने लूटी लाइमलाइट

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt)की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) की टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में रणवीर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म गल्ली बॉय के बाद दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.  जैसा की नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक लव स्टोरी है, जिसको लेकर लोगों को काफी वक्त से इंतजार था. 

रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी का टीजर धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. फिल्म का टीजर काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है. वहीं, फिल्म वीडियो को देखकर करण जौहर की मूवी कभी खुशी कभी गम की याद आ जाएगी. फिल्म के टीजर में कहानी को काफी बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. टीजर की शुरुआत में रणवीर और आलिया की लव स्टोरी की शुरुआत दिखाई गई है. इसके साथ ही दोनों के बीच के इंटीमेट सीन को भी दिखाया है. वहीं, फिल्म में आलिया भट्ट के साड़ी लुक भी कमाल लग रहे हैं और वह दुल्हन अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Fact Check: Ranveer Singh-Deepika Padukone के रिश्ते में आई दरार? जानें तलाक की अफवाहों का सच

अरिजीत सिंह के गाने ने लगाए चार चांद

उसके बाद दोनों की प्रेम कहानी में एक मोड़ ऐसा भी आता है जब रॉकी और रानी के बीच लड़ाइयां और झगड़े देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही दोनों के परिवार वालों के बीच भी बगावत दिखाई गई है. फिल्म में धर्मेंद्र एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. जया बच्चन और शबाना आजमी फिल्म में एक दूसरे के दुश्मन के तौर पर दिखाई देंगी. वहीं, टीजर में अरिजीत सिंह के गाने ने चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म के टीजर के आखिर में अरिजीत सिंह का गाना तुम क्या मिले, दुनिया मिले काफी शानदार लग रहा है. 

ये भी पढ़ें-Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first look: किसी ने बताया 'फ्लॉप' तो किसी ने कहा 'ब्लॉकबस्टर', Alia-Ranveer का लुक देख ऐसा रहा रिएक्शन

फैंस का मिला शानदार रिएक्शन

फिल्म के टीजर को लेकर फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. टीजर रिलीज के बाद फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- करण जौहर ने टीजर को बढ़ाने का फार्मूला क्रेक कर लिया है, अरिजीत सिंह के गाने के साथ, जिसमें पहले ऐ दिल है मुश्किल, फिर कलंक और अब ये. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- मैं बहुत लंबे समय से बॉलीवुड की टिपिकल मैजिक फिल्म मिस कर रही थी. आखिरकार यह हिंदी सिनेमा में वापस देखने को मिलेगा. 

25 साल बाद करण जौहर करेंगे डायरेक्शन
आपको बता दें कि 25 साल के बाद करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए प्रोडक्शन में वापसी की है. वहीं , फिल्म और करण जौहर को लेकर एक्टर शाहरुख खान ने भी ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है. इस फिल्म के टीजर के बाद दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का इंतजार है. फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement