Advertisement

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first look: किसी ने बताया 'फ्लॉप' तो किसी ने कहा 'ब्लॉकबस्टर', Alia-Ranveer का लुक देख ऐसा रहा रिएक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani से Alia Bhatt और Ranveer Singh का पहला लुक सामने आ गया है. इसी के साथ इसकी रिलीज जेच भी रिवील कर दी गई है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Latest News
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first look: किसी ने बताया 'फ्लॉप' तो किसी ने कहा 'ब्लॉकबस्टर', Alia-Ranveer का लुक देख ऐसा रहा रिएक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first look

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Look) का फर्स्ट लुक आखिरकार रिलीज हो गया है. गली बॉय (Gully Boy) के बाद आलिया और रणवीर को फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. खास बात ये है कि करण जौहर (Karan Johar) ने अपने 51वें बर्थडे के मौके पर इसे रिलीज किया है. वहीं सात साल बाद इस फिल्म के जरिए वो निर्देशन में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार 2016 में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया था. 

इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं. फर्स्ट लुक में रणवीर और आलिया अपने किरदारों में दिखाई दिए है. रणवीर अपने स्टेटमेंट आउटफिट में नजर आ रहे हैं जबकि आलिया साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. फिल्म से दोनों के चार लुक दिखाए गए हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने पूरी की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की शूटिंग, पति के इस गाने पर झूमती नजर आईं एक्ट्रेस

करण जौहर की इस फिल्म की कई आउटडोर शूट की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं. फिल्म के लुक को देख लगता है कि ये रेट्रो वाइब देने वाली है. वहीं एक वीडियो भी ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें आलिया एयरपोर्ट पर एक सीन की शूटिंग कर रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इससे पहले करण जौहर ने अपनी फिल्म की टीम को थैंक्यू कहते हुए सेट से BTS के कुछ पलों को शेयर किया. उन्होंने हाल ही में डायरेक्शन में 25 साल पूरे करने पर एक वीडियो शेयर किया था जिसके कैप्शन में लिखा 'निर्देशक की कुर्सी पर बिताए जादुई 25 सालों के लिए आभार के अलावा और कुछ नहीं. मैंने सीखा, मैं बड़ा हुआ, मैं रोया, मैं हंसा - मैं जिया और कल, मेरे दिल का एक और टुकड़ा आपके देखने के लिए होगा और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता क्योंकि मैं आप सभी के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं. एक कहानी के साथ जिस पर प्रेम लिखा है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement