Advertisement

RARKPK Box Office Collection Day 8: रॉकी और रानी की बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई रफ्तार, 8 दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) ने अपने 8वें दिन 79.83 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Latest News
RARKPK Box Office Collection Day 8: रॉकी और रानी की बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई रफ्तार, 8 दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन करण जौहर(Karan Johar) ने किया है. फिल्म को अभी तक ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था और वीकेंड डे पर भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था. हालांकि इसके बाद रॉकी और रानी की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. जैसा कि फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं तो आइये जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है. 

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.1 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो की रॉकी और रानी की काफी अच्छी शुरुआत साबित हुई थी. वहीं, फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था और शनिवार के दिन 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने अपने तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की थी. रॉकी और रानी ने अपने रिलीज के तीसरे दिन 18.75 का कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का बनेगा सीक्वल? Karan Johar ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा हिंट

फिल्म के 7 दिनों का कलेक्शन

28 जुलाई-11.1 करोड़ रुपये 
29 जुलाई-16. 5 करोड़ का कलेक्शन
30 जुलाई-18.75 करोड़ का कलेक्शन
31 जुलाई- 7.02 करोड़ कलेक्शन
1 अगस्त- 7.03 करोड़ रुपये
2 अगस्त-6.9 करोड़ रुपये
3 अगस्त-  6.21 करोड़ कलेक्शन

फिल्म ने 8वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

फिल्म ने अपने 7 दिनों में 73.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार 4 अगस्त को यानी की 8 वें दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की अभी तक की कमाई 79.83 करोड़ हो गई है. फिल्म धीरे धीरे 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है. वहीं, वीकेंड पर फिल्म को अच्छी कमाई की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें- RARKPK Box Office collection Day 3: 'रॉकी और रानी' की कमाई में संडे को आया जबरदस्त उछाल, जानें तीन दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

इन कलाकारों ने किया एक्ट

आपको बता दें कि गली बॉय के बाद यह दूसरी बार है जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट किसी फिल्म के लिए एक साथ नजर आए हैं. दोनों की जोड़ी इस फिल्म में सुपरहिट साबित हुई है. वहीं, फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन जैसे बड़े कलाकारों ने एक्ट किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement