Advertisement

RARKPK Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में रॉकी और रानी को मिला फायदा, रिलीज के 10वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Latest News
RARKPK Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में रॉकी और रानी को मिला फायदा, रिलीज के 10वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर(Karan Johar) ने किया है. इस फिल्म के जरिए करण ने सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है. रॉकी और रानी से सात साल पहले उन्होंने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल(Ae Dil Hai Mushkil) का डायरेक्शन किया था, जो कि बड़े पर्दे पर हिट रही थी. इसके अलावा रॉकी और रानी की कमाई को लेकर बात की जाए तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं, उसके बाद वीकेंड का भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला था, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए दस दिन बीत चुके हैं तो आइये जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है. आलिया और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, फिल्म ने जैसा कि अपने ओपनिंग डे पर 11.1 का कलेक्शन किया था, जो कि एक अच्छी शुरुआत रही थी. उसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल आया था और तीन दिनों को मिलाकर फिल्म ने 45.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani देख करण जौहर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, रणवीर सिंह को भी दे डाली ये सलाह

100 करोड़ के पार हुई फिल्म

फिल्म ने अपने एक हफ्ते में 73.33 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, इस वीकेंड फिल्म की कमाई में वापस से उछाल देखने को मिला है. फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने शनिवार के दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, रविवार के दिन यानी रॉकी और रानी के रिलीज के 10वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है. उस हिसाब से फिल्म ने अभी तक 105.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

ये भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani ने बनाई Jaya Bachchan और Shabana Azmi की जोड़ी, एक्ट्रेस ने दोस्ती को बताया खास

गदर 2 और ओएमजी 2 की रिलीज के बाद रॉकी और रानी का कैसा होगा हाल

इस बार का वीकेंड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. वहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज होने के बाद फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है. हालांकि 11 अगस्त से पहले तक फिल्म ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब रही है. 

किसिंग सीन ने मचाया बवाल
वहीं, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर और आलिया की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिली है. फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अभिनय किया है. वहीं, धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement