Advertisement

Alia Bhatt और Ranveer Singh की फिल्म रॉकी और रानी का क्लाइमेक्स हुआ लीक?

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: धर्मा प्रोडक्शन ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनसे अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि फिल्म की कहानी और क्लाइमेक्स कैसा होने वाला है.

Latest News
Alia Bhatt और Ranveer Singh की फिल्म रॉकी और रानी का क्लाइमेक्स हुआ लीक?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणवीर और आलिया की नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीज़र रिलीज़ के कुछ दिनों बाद, धर्मा मूवीज़ प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन समेत सभी मुख्य कलाकारों की सोलो फोटोज  शामिल हैं. हालांकि आप बारीकी से देखें तो आपको धर्मेंद्र और शबाना आजमी की तस्वीरों में फिल्म का टर्निंग प्वाइंट मिल सकता है. यह फिल्म इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होगी और इस फिल्म को डायरेक्ट किया है करण जोहर ने और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है. आइए जानते हैं क्या हो सकता है फिल्म का क्लाइमेक्स.
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

रंधावास और चटर्जी के पुराने रिश्ते
अगर आप फोटो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये फिल्म रंधावास और चटर्जी के पुराने रिश्तों की ओर इशारा करती है. इस फोटो में धर्मेंद्र फूलों वाली नीली शर्ट में नजर आ रहे हैं और हाथ में बुना हुआ लाल मफलर पकड़े हुए वह पुराने दिनों को याद कर रहे हैं. वहीं शबाना आजमी तस्वीर में रेड कॉटन साड़ी में चेहरे पर मुस्कान और हाथ में वही लाल मफलर लिए कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं. हालांकि फिल्म में दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है क्योंकि धर्मेंद्र ने रॉकी के दादा की भूमिका निभाई है और शबाना ने रानी की दादी की भूमिका निभाई है. आपको बता दें कि फिल्म में रणवीर, रॉकी रंधावा और आलिया रानी चटर्जी की भूमिका में नजर आएंगी.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani


प्रोडक्शन हाउस के द्वारा शेयर की गई एक दूसरी तस्वीर में जया बच्चन नीले सलवार सूट और सफेद बालों में नजर आ रही हैं. इस फिल्म में वह धर्मेंद्र की धर्मपत्नी और रणवीर की दादी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. इसमें एक इमोशनल सीन में रणवीर के माथे को चूमते हुए धर्मेंद्र की तस्वीर भी शामिल है.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

फिल्म से रणवीर के एक डांसिंग सीन की एक रंगीन तस्वीर भी है. इसके अलावा एक सोलो पिक्चर में आलिया पीली शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ सिल्वर ज्वेलरी और बिंदी लगाई नजर आ रही हैं.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

इसमें आलिया और रणवीर की दो रोमांटिक तस्वीरें भी हैं. जहां एक में उन्हें सफेद रंग में दिखाया गया है, वहीं दूसरे में रणवीर को चमकीले हरे रंग की जैकेट और नीली डेनिम में और आलिया को गुलाबी साड़ी में दिखाया गया है.
 

ये भी पढ़े: 'हमारी नहीं इस देश की मौत है', कंगना रनौत की 'Emergency' धांसू टीजर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement