Advertisement

Rocky aur Rani ki Prem Kahani में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी Alia Bhatt, फिल्म के सेट से लुक हुआ लीक

Alia Bhatt की फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सेट से फोटोज लीक हुई हैं. आप भी देखें.

Latest News
Rocky aur Rani ki Prem Kahani में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी Alia Bhatt, फिल्म के सेट से लुक हुआ लीक

Alia Bhatt आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं. काफी समय से फिल्म के अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि कश्मीर में करण जौहर (Karan Johar) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का आखिरी गाने की शूटिंग हो रही है. इसी शूट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं. 

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक फोटो और वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस इस फोटो में रेड टर्टलनेक स्वेटर और मैचिंग रेड ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं. वहीं वो नाक में नथ पहने नजर आईं. एक फैन के साथ उनकी सेल्फी भी वायरल हो रही है. ट्विटर पर उनकी ये फोटो और शूटिंग की क्लिप वायरल हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt प्राइवेट Photo लीक करने वालों पर लेंगी तगड़ा एक्शन, Mumbai Police संग उठाया ये कदम

इससे पहले जुलाई में करण जौहर ने रैप अप पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आलिया नजर आई थीं. तब आलिया ने फिल्म में अपने हिस्से का शूट खत्म कर लिया था. इस वीडियो में रणवीर सिंह भी नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara के रिसेप्शन में मजबूरन आईं थी Alia Bhatt? हालत देख लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की टक्कर पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2)  से होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement