Advertisement

Riteish Deshmukh का बीवी Genelia से हुआ झगड़ा? सबके सामने बुलवाया सॉरी

Riteish Deshmukh Genelia DSouza के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस को सबके सामने सॉरी बोलना पड़ा है.

Riteish Deshmukh का बीवी Genelia से हुआ झगड़ा? सबके सामने बुलवाया सॉरी

Riteish Deshmukh, Genelia DSouza: रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia DSouza) भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. हाल ही में इन दोनों का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों झगड़े के बाद हल निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वीडियो में जेनेलिया को सबसे सामने सॉरी बोलना पड़ा.

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रितेश और जेनेलिया अगल- बगल बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों एक- दूसरे से झगड़े के बाद रूठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में जेनेलिया कहती हैं कि 'जो होना था वो हो गया, अब करना क्या है?'. इसके बाद रितेश कहते हैं 'सॉरी बोल', फिर उनकी बीवी कहती हैं 'अच्छा सॉरी', जो रितेश को पसंद नहीं आता है और वो सिर्फ सॉरी बोलने के लिए कहते हैं. इसके बाद जेनेलिया जैसे ही 'सॉरी' बोलती हैं रितेश खुशी से नाचने लगते हैं. खुशी इस बात की है कि उनकी 'बायको' ने उन्हें सॉरी बोल दिया. यहां देखें ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Genelia D'Souza को पहली नजर में पसंद नहीं आए थे रितेश, ऐसे बढ़ा दोनों में प्यार

ये इंस्टा रील बनाने के लिए दोनों का सिर्फ मजाक ही है और इस वीडियो में एक बार फिर से रितेश और जेनेलिया की क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिली है. रितेश और जेनेलिया सोशल मीडिया पर अपने ऐसे ही मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं और फैंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं. जेनेलिया ने फिल्मों से ब्रेक लिया है लेकिन वो ऐसे ही दिलचस्प पोस्ट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Genelia D'Souza Birthday: 'अदिती' की क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे लाखों लोग, डेब्यू फिल्म में ही इस एक्टर को दे बैठीं थी दिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement