Advertisement

Rishabh Pant की सलामती के लिए Urvashi Rautela ने मांगी दुआ? देखें लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

Rishabh Pant Car Accident के बीच Urvashi Rautela का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रार्थना करने की बात कहती दिख रही हैं.

Latest News
Rishabh Pant की सलामती के लिए Urvashi Rautela ने मांगी दुआ? देखें लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

Urvashi Rautela Post After Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के एक्सिडेंट के बाद उर्वशी रौतेला ने किया पोस्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) हाल ही में कार एक्सिडेंट के शिकार हो गए हैं. उनकी बीएमडब्ल्यू कार का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और इस दौरान हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है. वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने प्रार्थना (Praying) की बात कही है. इसके बाद माना जा रहा है कि उर्वशी भी ऋषभ की सलामती की दुआ कर रही हैं.

दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक ग्लैमरस फोटो डाली है और इसके साथ कैप्शन में कहा है कि 'प्रार्थना कर रही हूं'. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. इसमें उर्वशी ने भले ही ऋषभ पंत का जिक्र नहीं किया है लेकिन लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट ये जाहिर करने के लिए किया है कि वो भी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं. सिर्फ यही नहीं कई लोगों ने उन पर दिखावा करने का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Rishabh Pant को लेकर फिर 'फंसी' Urvashi Rautela, सबके सामने खोला 'RP' का राज!

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार का एक्सिडेंट उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली से वापस अपने घर रूड़की जा रहे थे. क्रिकेटर ने खुद बताया कि हादसे के दौरान वह खुद गाड़ी चला रहे थे और रात ज्यादा होने की वजह से उन्हें झपकी आ गई थी. इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस गंभीर हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है और वह विंडो स्क्रीन तोड़कर किसी तरह कार से बाहर निकले.

ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने RP वाले कंफ्यूजन को लेकर किया बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत को लेकर कह दी बड़ी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement