Advertisement

Richa Chadha और Ali Fazal के घर आई नन्ही परी, लगा बधाइयों का तांता

Richa Chadha और Ali Fazal ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है.

Latest News
Richa Chadha और Ali Fazal के घर आई नन्ही परी, लगा बधाइयों का तांता

Richa Chadha and Ali Fazal 

Add DNA as a Preferred Source

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी साल उन्होंने फैंस को गुडन्यूज देते हुए प्रेग्नेंसी की खबर दे दी थी. वहीं अब कपल हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं. उन्होंने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है. 16 जुलाई को एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल (Richa Chadha Ali Fazal Baby Girl) को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैं.

ऋचा चड्ढा और अली फजल माता-पिता बन गए हैं. उन्होंने खुशी जाहिर किया है और बताया कि उनका परिवार भी बेहद खुश है. दोनों ने एक बयान जारी कर लिखा 'हम 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी से झूम रहे हैं! हमारे परिवार बहुत खुश हैं, और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं! प्यार, ऋचा चड्ढा और अली फजल.'

बता दें कि इसी साल फरवरी में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने फैंस को गुडन्यूज दी थी कि वो इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं और दिलचस्प अंदाज में गणित की इक्वेशन के जरिए अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी जाहिर की थी. इस खबर के सामने आने के बाद से ही इस बॉलीवुड कपल को ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही थी और फैंस बेबी का इंतजार कर रहे थे.


ये भी पढ़ें: जल्द ही नन्हे-मुन्ने मेहमान का वेलकम करने वाले हैं ये 7 सेलिब्रिटी


इन Web Series में नजर आए Richa और Ali
ऋचा चड्ढा इसी साल मई में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं. इसे लोगों का काफी प्यार मिला. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान इसका प्रमोशन किया था. वहीं अली फजल हाल ही में मिर्जापुर 3 में नजर आए. अमेजन प्राइम वीडियो पर आई सीरीज में वो फिर एक बार गुड्डू पंडित के रोल में धमाकेदार लगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement