Advertisement

Renuka Shahane Birthday: एक फोन कॉल से शुरू हुई थी एक्ट्रेस की लव स्टोरी, 4 साल छोटे 'विलन' से की थी दूसरी शादी

Renuka Shahane भारतीय सिनेमा की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस के बीच अलग पहचान बना चुकी हैं.

Latest News
Renuka Shahane Birthday: एक फोन कॉल से शुरू हुई थी एक्ट्रेस की लव स्टोरी, 4 साल छोटे 'विलन' से की थी दूसरी शादी

Renuka Shahane and Ashutosh Rana आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) अपनी प्यारी मुस्कान और सादगी के साथ अपने किरदारों में जान फूंक देती हैं. उनका न केवल टेलीविजन बल्कि फिल्मों में भी एक शानदार करियर है. उन्हें टीवी शो 'सुरभि', 'सर्कस', 'अंताक्षरी' के लिए जाना जाता है. साथ ही रेणुका ने कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है. फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) को भला कौन ही भूल सकता है जिसमें वो माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की बहन के रोल में थीं. आज एक्ट्रेस अपना 56वां बर्थडे मना रही हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) से शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. 

हिंदी फिल्मों के साथ ही मराठी फिल्मों में भी रेणुका शहाणे जाना पहचाना नाम हैं. 'हम आपके हैं कौन' फिल्म रेणुका के दिल के काफी करीब है. खुद एक्ट्रेस इस बाद का खुलासा कर चुकी हैं. हालांकि शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा पर आज एक्ट्रेस एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 

दरअसल रेणुका ने आशुतोष राणा के साथ दूसरी शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. आशुतोष राणा से पहले रेणुका की शादी मराठी थियेटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए. उसके बाद रेणुका की जिंदगी में आशुतोष राणा आए थे.

ये भी पढ़ें: Ashutosh Rana के पेज से गायब हुआ शिव तांडव स्त्रोत वाला वीडियो, फेसबुक ने किया डिलीट!

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

रेणुका और आशुतोष की मुलाकात निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म जयते में हुई थी. आशुतोष, रेणुका को जानते थे पर एक्ट्रेस उन्हें नहीं जानती थीं. रेणुका के लिए आशुतोष जाना-पहचाना नाम नहीं थे. पहली मुलाकात में ही आशुतोष को रेणुका से प्यार हो गया था. दोनों ने एक-दूसरे से नंबर एक्सचेंज कर लिए. 

आशुतोष राणा के लिए ये अच्छा मौका था. उन्होंने रेणुका को दिवाली की बधाई देने के लिए कॉल किया, लेकिन दोनों की बात नहीं हो सकी. अगले दिन रेणुका ने उन्हें कॉल बैक किया और कॉल्स का सिलसिला शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों को प्यार हुआ और साल 2001 में उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली. आज दोनों के दो बच्चे हैं. 

रेणुका आशुतोष को राणाजी कह कर बुलाती हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि राणा जी से बेहतरीन जीवनसाथी कोई हो ही नहीं सकता.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement