Advertisement

इस एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को क्यों जड़ा था जोरदार थप्पड़? गाल सहलाते रह गए एक्टर

Actress Slapped Hrithik Roshan: ​अक्सर फिल्म इंडस्ट्रीज के अजीबो गरीब किस्से सुनने को मिलते हैं. आज हम आपको एक एक्ट्रेस द्वारा ऋतिक को जोरदार थप्पड़ मारने का किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे.

Latest News
इस एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को क्यों जड़ा था जोरदार थप्पड़? गाल सहलाते रह गए एक्टर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर शूटिंग के दौरान (Actress Rekha Slapped Hrithik Roshan) छोटी-मोटी बातें और कहा-सुनी होती रहती हैं. कई बार एक्टर एक दूसरे पर गुस्सा हो जाते हैं तो कई बार उन पर हाथ तक उठा देते हैं. आज हम आपको बताने जा रहें है कि कैसे बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने ऋतिक रोशन को शूटिंग के दौरान जोरदार थप्पड़ जड़ा था. ऋतिक रोशन और रेखा की आपस में बेहद खास रिश्ता हैं. रेखा ने ऋतिक के पिता राकेश रोशन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है.  रेखा बचपन से ऋतिक को बड़ा होते हुए देखते आ रहीं हैं इसलिए उन्हें प्यार से उन्हें डुग्गु कहकर बुलाती हैं. रेखा और ऋतिक ने एक साथ कई फिल्में भी की हैं. फिल्म कोई मिल गया से लेकर क्रिश फैंचाइजी की बाकी फिल्मों में भी रेखा ने ऋतिक की मां और दादी का रोल अदा किया है. हालांकि फिल्म कोई मिल गया के दौरान रेखा ने ऋतिक को गुस्से में काफी जोरदार थप्पड़ मारा था जिसके बाद एक्टर का गाल कुछ देर के लिए सुन हो गया था. उन्होंने ऐसा क्यों किया आइए जानते हैं.

ये भी पढ़े:- Nora Fatehi ने हॉट वीडियो के चक्कर में कर डाला ऐसा काम, लोग बोले 'ये घटिया डांस है' 

अपने सुन्न गाल को सहलाते रह गए थे ऋतिक
 अक्सर फिल्मों में दिखाए जाने वाले फाइट सीन या दूसरे सीन जहां मारपीट होती है वह फेक होते हैं.  हालांकि फिल्म कोई मिल गया के दौरान एक सीन ऐसा था जहां बतौर मां रेखा को ऋतिक रोशन को थप्पड़ मारना था. आप सभी को फिल्म का वो सीन याद होगा, जिसमें ऋतिक अपने पिता के कम्प्यूटर चलाने की कोशिश करता है. कंप्यूटर में से ओंग-ओंग-ओंग जैसी आवाजें आती हैं. इसी दौरान दूसरे प्लेनेट से कनेक्शन होने लगता है. इसी बीच में रोहित(ऋतिक) की मां(रेखा) आती है और उसे जोरदार थप्पड़ मारती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी आवाज के कारण रोहित के पिता पहले अंतरिक्ष में एलियन से कनेक्शन कर बैठे थे और उनकी जान चली गई थी. उस हादसे से रोहित के सर पर चोट भी आई थी जिससे वह दिमागी रुप से कमजोर भी हो गया था. इसलिए रोहित की मां (रेखा) नहीं चाहती थी कि जैसे उनके पति की मौत हुई वैसे ऋतिक की हो जाए इसलिए उसे रोकने के लिए थप्पड़ जड़ा था.
Rekha tightly slapped hrithik

थप्पड़ मारने से पहले रेखा ऋतिक से की थी बात
इस सीन की शूटिंग शुरू होने से पहले रेखा ने ऋतिक रोशन से कहा था कि वह इस सीन में रियालिटी लाने के लिए उन्हें जोरदार थप्पड़ मारेगी तो आप तैयार रहेगा. हालांकि ऋतिक रोशन को लगा कि रेखा उनके साथ मजाक कर रही हैं पर जैसे ही सीन शुरू हुआ तो रेखा ने उनको जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस सीन की शूटिंग के  बाद रितिक के पास अपने गाल को सहलाने के अलावा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ था पर लोगों ने इस फिल्म को इतना ज्यादा प्यार दिया कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement