Advertisement

'शादी से पहले लड़की बनाए शारीरिक संबंध...', जब Rekha के इस बयान ने मचा दिया था हड़कंप, खूब हुआ बवाल

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस Rekha न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने एक बार कहा है कि लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने चाहिए.

Latest News
'शादी से पहले लड़की बनाए शारीरिक संबंध...', जब Rekha के इस बयान ने मचा दिया था हड़कंप, खूब हुआ बवाल

Rekha

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. वो पिछले कुछ सालों से किसी फिल्म में भले ही नजर ना आईं हो पर बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में शामिल होकर वो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं. रेखा न केवल अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी बेबाकी और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक बार रेखा ने सेक्स लाइफ और प्यार को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसने हलचल मचा दी थी. आइए आपको उस किस्से के बारे में बताते हैं. 

रेखा की लव लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं. आज तक उनकी शादी और लव लाइफ की चर्चा होती रहती है. एक बार तो रेखा ने शादी और शारीरिक संबंधों पर ऐसा बयान दिया जिसने उस समय सभी को हैरान कर दिया था और इसपर बवाल भी मचा था. दरअसल यासिर उस्मान की किताब 'रेखा: व्हाट वाज माई फर्स्ट लाइफ' में रेखा के शारीरिक संबंधों के बारे में बयान का जिक्र है. जी हां, रेखा ने एक बार एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि अगर आपका किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं है, तो आप उसके करीब नहीं आ सकते.

रेखा ने कहा 'जहां प्यार होता है, वहां रिश्ता होता है. यह उम्मीद करना हास्यास्पद है कि पहला शारीरिक संबंध शादी की रात (सुहागरात) को होगा. ये बकवास है.'

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, क्योंकि ...

रेखा ने आगे कहा 'मैं अपने जीवन में अभी तक गर्भवती नहीं हुई हूं, यह महज एक संयोग है.' रेखा ने साफ कर दिया था कि वो मां नहीं बनना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि मां बनने के लिए कई त्याग करने पड़ते हैं जो वो नहीं करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: रेखा या जया बच्चन, कौन है ज्यादा अमीर?

रेखा के अफेयर्स और निजी जिंदगी हमेशा से ही गॉसिप का हिस्सा रही है. उनका नाम अमिताभ बच्चन और विनोद मेहरा जैसे बड़े सितारों से जुड़ा. रेखा ने 1990 में उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर एक दुखद घटना घटी और मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement