Advertisement

Rekha ने बिग बी की पोती Aaradhya पर खूब लुटाया प्यार, Aishwarya Rai के साथ फोटो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

Rekha की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो Aaradhya को प्यार से गले लगाते हुए नजर आईं. इसे लेकर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया.

Rekha ने बिग बी की पोती Aaradhya पर खूब लुटाया प्यार, Aishwarya Rai के साथ फोटो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

Rekha, Aishwarya Rai & Aaradhya Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई में शनिवार की रात काफी खास रही. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में कई जाने माने सेलेब्स ने शिरकत की. इस इवेंट की कई फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने गाला इवेंट की कुछ फोटो शेयर की हैं जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. उनके साथ फोटो में रेखा (Rekha), एश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) नजर आईं. फोटो में रेखा को आराध्या पर जमकर प्यार लुटाते हुए देखा गया जिसने सभी का ध्यान खींचा. लोगों ने फोटो पर जमकर रिएक्शन दिए.

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर गाला में दोनों दिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. अब कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें रेखा की बच्चन परिवार के साथ बॉन्डिंग देखी जा सकती है. मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टा पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें रेखा बिग बी की पोती आराध्या को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Gigi Hadid को देख क्रेजी हुए Varun Dhawan, गोद में उठाकर कर डाला Kiss, ट्रोल होने पर देनी पड़ गई सफाई

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ने एक ब्लैक कलर का शरारा चुना, जबकि उनकी बेटी को गोल्डन कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आईं. वहीं रेखा ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी में हमेशा की तरह शानदार और खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक माथा पट्टी, नेकलेस और गजरे के साथ पूरा किया.

ये भी पढ़ें: 'Ambani के घर पार्टी रखोगे तो Pathaan आएगा ही', Naatu Naatu का हुक स्टेप करते नजर आए Shah Rukh Khan, वीडियो ने जीता दिल

इस फोटो को देख लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'सास की सौतन सहेली हो गई'. एक और ने कमेंट कर लिखा 'आज रात जरूर कलेश होगा जलसा में'. वहीं लोग जमकर जया बच्चन को भी ट्रोल कर रहे हैं.

अंबानी परिवार के इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, कृति सेनन, करीना कपूर, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सबा आजाद, ऋतिक सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. वहीं टॉम हॉलैंड, जेंडाया, गीगी हदीद और पेनेलोप क्रूज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement