Advertisement

Raveena Tandon को इंटीमेट सीन में एक्टर के होंठ टच करते ही आ गई उल्टी, एक्ट्रेस ने सुनाया शॉकिंग किस्सा

Raveena Tandon ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में कभी Kissing Scene नहीं दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया.

Latest News
Raveena Tandon को इंटीमेट सीन में एक्टर के होंठ टच करते ही आ गई उल्टी, एक्ट्रेस ने सुनाया शॉकिंग किस्सा

Raveen Tondon On Kissing Scene: रवीना टंडन नो किसिंग पॉलिसी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज को लेकर पहचानी जाती हैं. 90s के दौर में टॉप पर रहीं रवीना टंडन आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से हैं. वहीं, रवीना इंडस्ट्री और देश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखने से झिझकती नहीं हैं. हाल ही में रवीना अपने एक ऐसे ही बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. रवीना ने फिल्मों में अपने इंटीमेट सीन (Kissing Scene) को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में नो- किसिंग पॉलिसी को फॉलो किया है. उन्होंने बताया कि इसके पीछे की वजह किसिंग सीन देते वक्त हुआ एक शॉकिंग वाकया है.

रवीना टंडन ने अपने करियर में ऑन स्क्रीन किसिंग सीन नहीं दिया है. इस बारे में उन्होंने लहरें रेट्रो से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसिंग सीन बहुत असहज मसहूसस करवाते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि पहले फिल्म कॉन्ट्रैक्ट्स में ऐसे सीन्स को अलग से नहीं बताया जाता था. रवीना ने बताया कि एक ऐसे ही सीन की शूटिंग करते हुए, मेल एक्टर के होंठ टच होते ही उन्हें असहज मसहूस हुआ और उन्हें उल्टी आ गई. एक्ट्रेस ने कहा कि इस वाकये की वजह से शूटिंग में हलचल मच गई. बाद में मेल एक्टर ने माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें- पहले हुआ अफेयर फिर टूट गया रिश्ता, अब 20 साल बाद Welcome 3 में फिर साथ दिखेंगे Akshay और Raveena?

बता दें कि रवीना ने बिजनेसमैन अनिल ठडाणी ने शादी की थी. इसके बाद वो दो बच्चों राशा और रणबीरवर्धन की मां बनीं. उनकी बेटी राशा भी शादी के लिए तैयार हैं. इंटरव्यू के दौरान रवीना से पूछा गया कि राशा को फिल्मों में अगर इंटीमेट सीन करने पड़े तो उनका क्या रिएक्शन होगा. रवीना ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसे सीन्स को लेकर फैसला पूरी तरह राशा का है और अगर वो इसे लेकर असहज महसूस नहीं करती तो वो अपनी मर्जी से करियर के फैसले ले सकती है.

ये भी पढ़ें: Raveena Tandon: बार-बार Akshay Kumar के साथ नाम जोड़े जाने पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा, कहा 'मैं किसी ने नहीं जलती'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement