Advertisement

Raveena Tandon: 'मोतियाबिंद का इलाज करा लो', Twinkle Khanna को लेकर रवीना टंडन ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Raveena Tandon ने हाल ही में खुद की तुलना Twinkle Khanna से करने पर एक फैन को ऐसा जवाब दिया है जो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Raveena Tandon: 'मोतियाबिंद का इलाज करा लो', Twinkle Khanna को लेकर रवीना टंडन ने क्यों दिया ऐसा बयान?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 90 के दशक की दो खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) को लेकर अक्सर कहा जाता है कि दोनों की शक्लें आपस में काफी हद से मिलती हैं. इसके चलते कई बार लोग दोनों को पहचानने में धोखा खा जाते थे. साथ ही दोनों के नाम को लेकर भी फैंस के बीच कंफ्यूजन अक्सर देखने को मिली है. इस बीच हाल ही में एक फैन ने रवीना की तुलना ट्विंकल से की तो एक्ट्रेस ने इसपर ऐसा रिप्लाई दिया है जो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि फिल्मी दुनिया से अलग रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. यहां वे अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट्स और तमाम तरह के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसी कड़ी में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी' सेशन रखा था. अब जब फैंस को अपनी चहेती एक्ट्रेस के साथ बातें करने का मौका मिला तो उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिया. एक्ट्रेस की स्टोरी देखने के बाद जहां कुछ लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए तो कइयों ने उनसे तमाम तरह के सवाल भी पूछे. इस बीच एक फैन ने रवीना टंडन की तुलना ट्विंकल खन्ना से कर डाली. 

यह भी पढ़ें- The Kashmir Files का मजाक उड़ाना ट्विंकल खन्ना को पड़ा भारी, इंटरनेट पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी 

फैन ने एक्ट्रेस की इंस्टा स्टोरी पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन से मैं रवीना और ट्विंकल खन्ना की शख्ल को लेकर कंफ्यूजन रहता हूं. दोनों में अंतर पता करना वाकई मुश्किल है.' इधर, फैन के इस कमेंट पर मजेदार जवाब देते हुए अदाकारा ने लिखा, 'आप मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाओ, फंड का इंतजाम करवा दिया जाएगा.'

Raveena Tandon

बता दें कि इससे पहले शक्ल मिलने की बात को लेकर दोनों एक्ट्रेस के बीच कुछ अनबन भी देखने को मिल चुकी है. हुआ यूं कि 'पैडमैन' फिल्म को बनाने के दौरान ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम मुरुगनाथम से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा था, 'जब हम पहली बार मिले तो अरुणाचलम ने मुझे कहा कि आप रवीना टंडन जैसी लगती हैं. यह सुनकर मैंने एक बार तो उनकी स्टोरी लेने का इरादा छोड़ दिया था.'

इधर, एक ग्रुप इंटरव्यू के दौरान पत्रकारों ने रवीना को ट्विंकल खन्ना के इस कमेंट के बारे में बताया तो एक्ट्रेस कुछ डिस्टर्ब नजर आईं थीं. उस समय रवीना टंडन ने कहा था, 'क्या उन्होंने वाकई ऐसा कहा था, मैं उनका कमेंट देखना चाहूंगी.' हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने बात को संभालते हुए ये भी कहा कि वे दोनों अच्छी दोस्त हैं और एक दूसरे से नियमित तौर पर मितली हैं. 

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon ने टाइगर की फोटोग्राफी के चक्कर में तोड़े नियम, अब हो सकती है कड़ी सजा!

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF 2) में दमदार रोल निभाते हुए देखा गया था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement