Advertisement

Raveena Tandon Dance: 'टिप टिप बरसा पानी' पर फिर थिरकीं रवीना टंडन, कातिलाना अदाएं देख उड़े फैंस के होश-Video

Raveena Tandon का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हिट सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Raveena Tandon Dance: 'टिप टिप बरसा पानी' पर फिर थिरकीं रवीना टंडन, कातिलाना अदाएं देख उड़े फैंस के होश-Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) आज भी अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के होश उड़ाती नजर आ जाती हैं. फिल्मों से अलग एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहां आए दिन अपने एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. हालांकि, इस बार रवीना ने खुद से जुड़ा एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. 

लेटेस्ट वीडियो में रवीना टंडन अपने हिट सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' (Tip Tip Barsa Paani) पर डांस करती नजर आ रही हैं. जी हां, वीडियो में एक्ट्रेस को इस गाने पर जमकर थिरकते हुए देखा जा रहा है. इतना ही नहीं, रवीना ने वीडियो में एक बार फिर ऐसी अदाएं दिखाई हैं, जिसके चलते फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. सोशल मीडिया यूजर्स अदाकारा की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon को फैन ने भेजीं अश्लील तस्वीरें, पति पर किया हमला, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत डर लगता...

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

 

वीडियो में रवीना टंडन के साथ नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल भी नजर आ रहा है. दरअसल, क्विक स्टाइल इस वक्त भारत के दौरे पर हैं, जहां डांस ग्रुप देश की कई नामी हस्तियों से मिल रहा है. वे अब तक क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli), एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) जैसे कई सेलेब्स से मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon: बार-बार Akshay Kumar के साथ नाम जोड़े जाने पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा, कहा 'मैं किसी ने नहीं जलती'

वहीं, अब नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप ने रवीना टंडन के साथ उनके सबसे फेमस गानों में से एक 'टिप टिप बरसा पानी' पर कोलैब किया है. वीडियो में ब्लैक टॉप और ब्लू जींस पहने रवीना का अंदाज देखने लायक है. रवीना के साथ-साथ क्विक स्टाइल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जब आप इसे ओरिजिनल के साथ करते हैं.'

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF 2) में दमदार रोल निभाते हुए देखा गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement