Advertisement

Pushpa 2 में हीरो के पास होगा ऐसा आलीशान बंगला, Rashmika Mandanna ने लीक कर दी फोटो

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2(Pushpa 2) के सेट से एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है.

Latest News
Pushpa 2 में हीरो के पास होगा ऐसा आलीशान बंगला, Rashmika Mandanna ने लीक कर दी फोटो

Rashmika Mandanna, pushpa 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, इस फिल्म का पहला पार्ट पुष्पा द राइज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था और लोग पुष्पा में अल्लू अर्जुन के किरदार को देख कर पागल हो गए थे. वहीं, अल्लू अर्जुन के बर्थडे वाले दिन फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म के पोस्टर ने लोगों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ दी थी. इन सभी के बीच रश्मिका मंदाना ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है.

दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 के सेट की तस्वीर शेयर की है. यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है. सेट काफी शानदार और बड़ा नजर आ रहा है. वहीं एक्ट्रेस ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पुष्पा 2. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हार्ट इमोजी भी लगाया है. 

Pushpa 2 Set

ये भी पढ़ें- Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 में हुई बॉलीवुड की इस बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, जानें किसे करेंगी रिप्लेस?

पुष्पा 2 के सेट की रश्मिका ने शेयर की तस्वीर

पुष्पा 2 द रूल के इस सेट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के लिए एक बहुत बड़े बंगले का सेट बनाया गया है. वहीं, तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के पास एक बेहद बड़ा बंगला होने वाला है. इस तस्वीर को देख अल्लू अर्जुन और रश्मिका के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 में हो जाएगी 'श्रीवल्ली' की मौत? जानें कैसी होगी फिल्म की कहानी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि रश्मिका फिल्म में श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फाजिल भी हैं.। माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement