Advertisement

Rashmika ने प्रेजेंट किया Crunchyroll Anime Awards 2024, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी बला की खूबसूरत, देखें फोटो

रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) हाल ही में जापान पहुंची थीं. जहां पर उन्होंने क्रंचायरॉल एनीमे अवॉर्ड्स 2024(Crunchyroll Anime Awards 2024) प्रेजेंट किया.

Latest News
Rashmika ने प्रेजेंट किया Crunchyroll Anime Awards 2024, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी बला की खूबसूरत, देखें फोटो

Rashmika Mandanna

Add DNA as a Preferred Source

रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपने अभिनय से नाम कमा चुकी हैं. वह अपनी फिल्मों और खूबसूरत तस्वीरों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल(Animal) में गीतांजलि के किरदार से लोगों का उन्होंने खूब ध्यान खींचा है. इन सभी के बीच एक्ट्रेस ने टोक्यो की यात्रा की, जहां उन्होंने क्रंचायरॉल एनीमे अवॉर्ड्स 2024(Crunchyroll Anime Awards 2024) में बेस्ट आर्ट्स डायरेक्टर का अवॉर्ड रिप्रेजेंट किया. 

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शुरू किए गए बेस्ट आर्ट्स डायरेक्टर अवॉर्ड को प्रजेंट किया, जिसे डेमन स्लेयर कीमेटसू नो याइबा स्वॉर्ड स्मिथ विलेज आर्क ने जीता, जो एक सबसे ज्यादा पसंद की गई एनीमे सीरीज है, जिसने दुनिया भर के दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है. इस सीरीज की लोगों ने काफी तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Animezonein (@animezonein)

ये भी पढ़ें- Animal में गीतांजलि के रोल पर उठे सवाल, रश्मिका मंदाना ने यूं दिया लोगों को मुंह तोड़ जवाब

शिमरी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं रश्मिका

वहीं, रश्मिका इस इवेंट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई. जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए शिमरी आउटफिट पहना था. उन्होंने बेहद खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी और न्यूड मेकअप किया था. इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा था. 

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने कंफर्म कर दिया Vijay Devarakonda संग ब्रेकअप? शेयर किया ऐसा पोस्ट

रश्मिका ने पोस्ट कर कही बात

तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- जापान एक ऐसी जगह है जहां जाने का मैंने कई सालों से सपना देखा है. बचपन से कभी नहीं सोचा था कि यह कभी पॉसिबल भी होगा. किसी अवॉर्ड शो का हिस्सा बनना तो दूर की बात है. एनीमे दुनिया के निर्माता और फाइनली यह सच हो गया. 

जापान के लिए रश्मिका ने जताया प्यार

यहां हर किसी से मिलना पॉसिबल रहा, यह काफी इनक्रेडिबल लव था. इतना वॉर्म वेलकम, खाना मौसम, इतनी साफ जगह, इतने प्यारे लोग, यह अमेजिंग है. थैंक्यू जापान. वाकई में मैं आपसे प्यार करती हूं, सचमुच आप बहुत खास हैं. मैं अब हर साल वापस आती रहूंगी. 

जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

काम को लेकर बात करें तो रश्मिका जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 द रूल में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके एनिमल पार्क, डी 51 में भी जैसे प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं. साथ ही इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म छावा की शूटिंग में व्यस्त हैं. 

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement